Categories: बलिया

बलिया छात्र नेता शिप्रांत पर फायरिंग मामले में सामने आई नई अपडेट!

बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र के जीराबस्ती में टीडी कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष शिप्रांत को गोली मारने मामले में नई अपडेट सामने आई है। बता जा रहा है कि वर्ष 2023 में एससी कॉलेज के पास छात्रनेता हेमंत यादव की हुई हत्या के मामले में शिप्रान्त आरोपी थे और उसी समय से वह निशाने पर चल रहे थे। शनिवार रात को आरोपियों ने सही मौका देखते हुए शिप्रांत पर गोली चलाकर घायल कर दिया।

इस मामले में पुलिस गहराई से जांच कर रही है। पुलिस ने घायल के पिता पंकज सिंह के तहरीर पर तीन नामजद और चार अज्ञात के विरुद्ध धारा 307 व 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि शिप्रांत को पैर में गोली लगी है और वाराणसी के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष 30 वर्षीय शिप्रान्त सिंह गौतम निवासी ब्राह्माइन हनुमानगंज थाना सुखपुरा जनपद बलिया शनिवार को किसी काम से मुख्यालय आये थे, जहाँ से वह बाइक से घर जा रहे थे। श्रीप्रांत जैसे ही सुखपुरा थाना के जीराबस्ती पटखौली पुलिया के पास पहुंचे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें जान से मारने की नीयत से गोली मार दी। जो दाहिने साइड पर पीठ और बाएं पैर में जा लगी। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर दर्जनों की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

घटना के बाद श्रीप्रांत के पिता ने सचिन यादव, बलवन्त यादव, नवीन यादव और 3- 4 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इस बाबत पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने बताया कि घायल युवक के पिता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 day ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago