बलिया लोकसभा: सबसे गरीब उम्मीदवार सनातन पांडेय, कितनी है नीरज शेखर की संपत्ति?

बलिया लोकसभा सीट से तीन प्रमुख दलों के उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. नामांकन दाखिल करने के साथ बीजेपी, सपा और बसपा के उम्मीदवारों की संपत्ति का ब्योरा भी सामने आ चुका है. तो चलिए आपको बारी-बारी बता देते हैं कि बीजेपी के नीरज शेखर, सपा के सनातन पांडेय और बसपा के लल्लन सिंह के पास कितनी संपत्ति है.

नीरज शेखर ‘करोड़पति’:

बलिया लोकसभा सीट से बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ रहे नीरज शेखर के पास 1 करोड़ 63 लाख रुपए की चल संपत्ति है. चल संपत्ति यानी जिसे एक जगह से दूसरे जगह तक ले जाया जा सके. यानी ज़मीन और मकान जैसी संपत्ति के अलावा. बहरहाल, उनकी पत्नी सुषमा शेखर के पास 5 करोड़ 53 लाख रुपए की चल संपत्ति है. अचल संपत्ति की बात करें तो नीरज शेखर के नाम 4 करोड़ 64 लाख की संपत्ति है. तो वहीं उनकी पत्नी के पास 65 लाख की अचल संपत्ति है. नीरज शेखर के नाम पर कोई कार नहीं है लेकिन सुषमा शेखर के नाम 35 लाख की एक कार है.

बता दें कि नीरज शेखर बीजेपी के राज्यसभा सांसद हैं. बलिया से बीजेपी के सीटिंग सांसद वीरेंद्र सिंह ‘मस्त’ का टिकट कटने के बाद शेखर को बलिया में भगवा खेमे को जिताने की जिम्मेदारी मिली है. संपत्ति के लिहाज से बात करें तो कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि बीते दस सालों में नीरज शेखर की संपत्ति तेज़ी से बढ़ी है.

सनातन पांडेय:

समाजवादी पार्टी ने अपने पूर्व विधायक सनातन पांडेय को बलिया सीट से टिकट दिया है. सनातन ने अपने नामांकन के दौरान ये जानकारी दी है कि उनके पास तीन ट्रैक्टर हैं. इनकम का सोर्स खेती-किसानी है. उनके पास 8 लाख 87 हजार की चल संपत्ति है. पत्नी शारदा देवी के पास 4 लाख 63 हजार की चल संपत्ति है. सनातन के पास 2 करोड़ 25 लाख की अचल संपत्ति है. पत्नी के पास 11 लाख की अचल संपत्ति है. सनातन पांडेय के पास दो नाली बंदूक भी है.

सनातन पांडेय 2007 में सपा की टिकट पर चिलकहर विधानसभा सीट से विधायक बने थे.

बसपा प्रत्याशी लल्लन सिंह:

गाजीपुर के बोरसिया गांव के रहने वाले लल्लन सिंह के पास 11 लाख 21 हजार की चल संपत्ति है और नगद है 2 लाख 25 हजार. उनकी पत्नी रंजना यादव के पास 20 लाख 10 की चल संपत्ति है और नगद संपत्ति 2 लाख 40 हजा है. लल्लन के पास 8 लाख 13 हजार रुपए की कीमत का 120 ग्राम सोने का जेवर है. उनकी पत्नी के पास 16 लाख 94 हजार का 250 ग्राम सोना और 34 हजार रुपए की चांदी के जेवर है. तो वहीं इस बसपा उम्मीदवार के पास 1 करोड़ 25 लाख कीमत का मकान है. खेती की ज़मीन नहीं है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

6 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

7 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago