बलिया में बदहाल स्वास्थ सुविधा, बिना डॉक्टर के चल रहा है भीमपुरा का स्वास्थ केंद्र

बलिये जिले में स्वास्थ सुविधा की बदहाली किसी से छुपी नहीं है। केंद्र सरकार गांवों में रहने वाली  जनता के लिए  गांव स्तर पर ही चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से जगह-जगह देहातों में न्यू प्राथमिक स्वास्थ केंद्र का निर्माण करा रही है। लेकिन  इन स्वास्थ्य केंद्रों का लाभ मरीजों को थक से नहीं मिल  पा रहा है। कहीं पर डाक्टर नहीं तो कहीं दवा व सुई का पता नहीं। अधिकारियों की लापरवाही व जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से इस क्षेत्र की चिकित्सा व्यवस्था   भगवान भरोसे है।  ब्लाक मुख्यालय से 10 किमी उत्तर स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भीमपुरा नंबर-2फार्मासिस्ट के सहारे चल रहा है। इस केंद्र के नवनिर्मित भवन को कार्यदायी संस्था ने वर्ष 2016 में स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित किया था। फार्मासिस्ट द्वारा प्रतिदिन 50 से 60 मरीज देखे जाते हैं। डाक्टर तो हैं आते नहीं। बता दें की न्यू पीएचसी भीमपुरा 2 दो पर डा. अमृत राज की तैनाती है किन्तु  इनके पास कई जगह का चार्ज होने की वजह से वे कभी कभार ही आ पाते हैं।

एक दूसरे आयुष चिकित्सक डा. तेजनारायण यादव भी यदा कदा ही आते हैं इनके पास भी मालीपुर, खंदवा, भीमपुरा नंबर दो का चार्ज है।

कहने को तो हास्पिटल में पांच बेड हैं लेकिन किसी योग्य चिकित्सक के न होने से वे शोपीस बने हुए हैं।. मरीज 10 किमी दूर नगरा इलाज के लिए जाते हैं जिससे धन व समय दोनों की बर्बादी होती है।

न्यू पीएचसी भीमपुरा नंबर 2 के रखरखाव व अन्य किसी मद में खर्च करने हेतु किसी तरह को कोई बजट नहीं मिलता। यहां पर बजट से संबंधित सारे कार्य पीएचसी नगरा से संचालित होते हैं।

सीएचसी अधीक्षक व पीएचसी के प्रभारी डा. एके राय का कहना है कि न्यू पीएचसी भीमपुरा नंबर दो की दु‌र्व्यवस्था को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र भेजा जाएगा। जल्द ही व्यवस्था में सुधार होगा।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago