Categories: बलिया

बलिया के इन 17 गांवों में बनेंगे नए स्वास्थ्य उपकेंद्र

बलिया में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है। इसी कड़ी में शासन ने तहसील सिकंदरपुर के अंतर्गत पंदह और नवानगर ब्लॉकों में 17 स्वास्थ्य उप केंद्रों के निर्माण को स्वीकृति दे दी है।

इन स्वास्थ्य उप केंद्रों के निर्माण से स्थानीय लोगों को समय पर स्वास्थ्य सेवाओं मिल सकेंगी और करीब डेढ़ से 2 लाख की आबादी को लाभ होगा। सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद स्वास्थ्य और राजस्व विभाग जमीन की तलाश में जुटा है।

सरकार ने जिन स्थानों पर उपकेंद्र की अनुमति दी है उनमें पंदह ब्लाक की सात ग्राम पंचायतों रक्सा डैनिया, भूड़ाडीह, बाछापार, प्रसादपुर, सहरोजा, मिश्रौली व सरया ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण कराया जाना है। जबकि नवानगर ब्लॉक के दस स्थानों का चयन किया गया है। इसमें सिकंदरपुर कस्बा स्थित डोमनपुरा व बड्ढा मोहल्ला के अलावा भरथांव, बिहरा, हुसेनपुर, सिसोटर, कटघरा, शेखपुर, जमुई और गोसाईपुर शामिल है।
तहसील क्षेत्र में बहुत से गांवों में स्वास्थ्य उपकेंद्र न होने से लोगों को काफी ज्यादा परेशानी होती है। कई जगह स्वास्थ्य उपकेंद्र किराये के भवन में संचालित किए जा रहे हैं। सरकार की मंशा ऐसे स्वास्थ्य उपकेंद्रों को स्वयं का भवन का उपलब्ध कराने की है। इसको लेकर शासन ने संबंधित अधिकारियों पत्र भेज कर जगह उपलब्ध कराने की अपेक्षा की है।

सिकंदरपुर उपजिलाधिकारी रवि कुमार का कहना है कि शासन से नए स्वास्थ्य उपकेंद्र के निर्माण हेतु जमीन उपलब्धता का प्रस्ताव मांगा गया है। संबंधित लेखपालों को जमीन चिन्हित करने का निर्देशित दिया गया है। जल्द ही जमीन उपलब्धता का प्रस्ताव शासन को भेज दिया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago