Categories: बलिया

नए डीएम ने संभाली बलिया की कमान, जानिए कौन हैं IAS रविंद्र कुमार

बलिया के नवागत जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है। सौम्या अग्रवाल के बाद अब रविंद्र कुमार ने जिलाधिकारी के तौर पर अपना पदभार ग्रहण किया है। बता दें यूपी सरकार ने आबकारी विभाग के विशेष सचिव से हटाकर रविंद्र कुमार प्रथम को बलिया की कमान सौंपी है।

रविंद्र कुमार 2010 बैच के IAS अधिकारी हैं वह इससे पहले उन्नाव और कन्नौज में जिलाधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त रविंद्र कुमार फूड अपर आयुक्त के रूप में और आगरा, सहारनपुर, संतकबीरनगर के साथ ही बहराइच में भी अपनी सेवा दे चुके हैं। बलिया जनपद में आने से पहले वह विशेष सचिव आबकारी के पद पर कार्यरत थे।

वहीं बलिया की कमान संभालने के बाद जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि उनका उद्देश्य है कि सरकारी योजनाओं को जनसामान्य तक अधिक से अधिक पहुंचाया जाए और और जनता की समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago