बलिया से सटे देवरिया जिले के लिए अच्छी खबर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने देवरिया के सलेमपुर में मेडिकल कॉलेज बनाए जाने की मंजूरी दे दी है. केंद्र प्रायोजित योजना के चरण 2 के अंतर्गत 250 करोड़ रुपये की लागत से देवरिया में नया मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के उत्तर प्रदेश सरकार के प्रस्ताव को बुधवार को स्वीकृति दे दी.
मंत्रिमंडल की बैठक के बाद जारी बयान के अनुसार, “वर्तमान जिला/रेफरल अस्पतालों से जुड़े नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना के लिए केंद्र प्रायोजित योजना के चरण 2 के अंतर्गत प्रत्येक तीन संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में एक मेडिकल कॉलेज तथा प्रत्येक राज्य में एक सरकारी मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का मानक अपनाया गया. इसी के अनुसार उत्तर प्रदेश में आठ मेडिकल कॉलेजों सहित 24 अतिरिक्त मेडिकल कॉलेजों की आवश्यकता को स्वीकृति दी गई है.’
बयान के अनुसार, उत्तर प्रदेश में आठ चिन्हित ब्लॉकों में से छह ब्लॉक (70) घोसी, (71) सलेमपुर तथा (72) बलिया संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में आते हैं. उत्तर प्रदेश सरकार ने देवरिया जिला अस्पताल को उन्नत बनाकर देवरिया के सलेमपुर में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की सिफारिश की थी.
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…