बलिया में नहीं रुक शराब की अवैध तस्करी, लग्जरी कार से 30 लाख की शराब बरामद

बलिया में अवैध शराब का कारोबार तेज़ी से पाँव पसर रहा है इसकी बानगी रोज़ ज़ब्त होती शराब की  है,  बताया जाता है की ये शराब बिहार और नेपाल की तरफ भेजी जा रही है । खबर के मुताबिक चौबीस घंटे में दो अलग-अलग थानों की पुलिस करीब 30 लाख रुपये की शराब पकड़ने में सफल हुई है। शराब लदी डीसीएम व एक लग्जरी कार के साथ ही एक चालक भी पुलिस के हाथ लगा है। दोनों मामलों में आठ फरार तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस तलाश कर रही है।

स्थानीय थाना क्षेत्र के गायघाट गांव के दियारा में पंजाब से पहुंची दारु की खेप नदी तट की ओर जा रही थी। सूचना मिलने के बाद प्रभारी थानाध्यक्ष सोनू कुमार व एसआई जटाशंकर चौबे जवानों के साथ पीछा करते हुए पहुंच गये। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर डीसीएम पर लदे करीब 430 पेटियों में दो हजार 640 पेटी शराब बरामद कर लिया। डीसीएम चालक खगड़िया (बिहार) जनपद के चौथ थाना क्षेत्र के फरेह निवासी सतीश कुमार सिंह भी गिरफ्तार हो गया। हालांकि लग्जरी कार में सवार शराब तस्कर गाड़ी छोड़कर फरार हो जाने में कामयाब हो गये। पकड़े गये चालक से पूछताछ के बाद पुलिस ने गड़वार थाना क्षेत्र के चौराठीखुर्द निवासी विजय प्रकाश, कोलकाता निवासी विक्रम व रुस्तम अली उर्फ सलीम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार बरामद शराब की कीमत करीब 20 लाख रुपये है। पुलिस ने गंगा पार नौरंगा गांव से करीब 10 लाख रुपये की लगभग 19 सौ 80 बोतल मिलावटी शराब बरामद की है। इस मामले में चार फरार तस्करों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

गांव के एक व्यक्ति के घर में गैर प्रांत से पहुंची अंग्रेजी शराब में मिलावट करने के साथ ही उसकी लेवलिंग हो रही थी। इसकी सूचना पाकर एसओ बैरिया विजय सिंह पहुंच गये। पुलिस टीम को देख मौके पर मौजूद चार तस्कर फरार हो जाने में कामयाब हो गये। पुलिस का कहना है कि शराब के साथ ही यूरिया, नौशादर, फिटकरी आदि सामानों को कब्जे में लेने के साथ ही नौरंगा निवासी अक्षय ठाकुर, उपेन्द्र यादव तथा दोकटी थाना क्षेत्र के गड़ेरिया निवासी छोटू चौधरी समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago