Categories: बलिया

बलिया के नए बीएसए ने संभाला चार्ज, शिक्षकों से की ये अपील

बलिया: नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मणिराम सिंह ने शुक्रवार को बीएसए कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, शिक्षक, शिक्षा मित्र व अनुदेशक प्रतिनिधि और कर्मचारियों ने माल्यार्पण करके उनका स्वागत किया। नवागत बीएसए ने बताया कि वह इससे पहले गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ज़िम्मेदारी निभा चुके हैं।

इसके साथ ही कई जनपदों में डायट प्रवक्ता भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां के बीएसए के रूप में उनकी प्राथमिकता बेसिक शिक्षा गुणवत्ता में सुधार, शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों के साथ ही बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करना, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बच्चों के लिए चलायी जा रही योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ बच्चों तक पहुंचाना है।

उन्होंने शिक्षकों से अपील की है कि वे अपनी सारी समस्याओं को मेरे हवाले करके सारा ध्यान नौनिहालों का भविष्य संवारने पर केन्द्रित करें। कार्यभार संभालने के बाद श्री सिंह ने बालेश्वर मंदिर और भृगु मंदिर में मत्था टेका। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी दुर्गा दत्त सिंह, राकेश सिंह, अखिलेश झा, सुनील चौबे, अनिल कुमार, हिमांशु मिश्रा, पंकज द्विवेदी, माधवेन्द्र पांडे, मनोज सिंह, रत्नशंकर पांडे, सत्येन्द्र राय, अनुराग सिंह, ओपी सिंह, सौरभ गुप्त, जितेन्द्र सिंह, अजय मिश्र, डा. राजेश पांडे, वेदप्रकाश पांडे, पंकज सिंह, जितेन्द्र प्रताप सिंह, चंदन सिंह, सुनील सिंह, अनिल सिंह, देवेन्द्र वर्मा, अजीत सिंह आदि थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago