“बलिया के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को नाम से जानते थे नेता जी”

बलिया। समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन से जिले के समाजवादियों में शोक की लहर दौड़ गई है। सपा के जिला प्रवक्ता सुशील कुमार पांडेय कान्हजी ने सोमवार को प्रेस को जारी विज्ञप्ति में शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ताउम्र लोहिया और जयप्रकाश नारायण के आदर्शों पर चलने वाले समाजवादी पुरोधा श्री मुलायम सिंह यादव के निधन से न सिर्फ एक युग का अंत हुआ है, बल्कि गांव, गरीब, किसान, नौजवान, दलितों, पिछड़ों, वंचितों और अल्पसंख्यकों ने अपना सच्चा रहनुमा खो दिया है।

उनके निधन से जो रिक्तता पैदा हुई है, भरपायी नहीं सो सकती। उन्होंने कहा है कि देश में लोकतंत्र की मजबूती के लिए उन्होंने जेल जाना भी गंवारा किया। उनके मुख्यमंत्रित्व काल में उत्तर प्रदेश ने नई ऊंचाइयों को छुआ। केन्द्र सरकार में रक्षा मंत्री बने तो जवानों के लिए जो कार्य किया, वह अतुलनीय है। कहा कि वे कार्यकर्ताओं के नेता थे। सबकी चिंता करते थे। बलिया के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को मुलायम सिंह यादव जी नाम से जानते थे। लखनऊ जाने पर खाने-पीने और रहने के बारे में जरूर पूछते थे। ऐसे नेता का होना वर्तमान राजनीति में दूर-दूर तक कोई नहीं दिखता।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago