नरहीं सीएचसी पर लापरवाही का आलम, बंद रहा पर्ची काउंटर, भटकते रहे मरीज

बलिया के नरहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है। न तो यहां समय पर डॉक्टर आते, न मरीजों का ठीक से उपचार किया जाता है। बुधवार दोपहर फिर लापरवाही का आलम नजर आया।
दोपहर 2 बजे तक अस्पताल का पर्ची काउंटर खुला, मरीज इलाज के लिए इधर-उधर भटकते रहे। यहां तक कि ओपीडी में तक डॉक्टर मौजूद नहीं थे। आधा दिन निकलने के बाद भी फार्मासिस्ट गायब थे। ऐसे में मरीज दिन भर परेशान होते रहे।
बता दें कि करोड़ों की लागत से 30 बेड वाले अस्पताल को निर्माण किया गया था लेकिन इसके बनने से लोगों को नाममात्र का भी फायदा नहीं हुआ। इस अस्पताल में आधा दर्जन डॉक्टरों की तैनाती है लेकिन उनमें से अधिकतर डॉक्टर अस्पताल से गायब मिलते हैं। अस्पताल आने का समय सुबह 10 बजे हैं लेकिन बुधवार को 2 बजे तक भी डॉक्टर नहीं आए।
पर्चा काउंटर भी बंद था, फार्मासिस्ट नदारद मिले। इस दौरान कई लोग अस्पताल पहुंचे लेकिन अव्यवस्था के चलते उन्हें बिना इलाज ही लौटना पड़ा। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ वेंकेटेश ने बताया कि अस्पताल पर सभी कर्मचारी तैनात हैं। हो सकता है कि थोड़ी देर के लिए भोजन करने चले गए हों।
Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago