Categories: बलिया

बलिया के गांवों में भी मिलेगी हाईस्पीड इंटरनेट की सुविधा, फाइबर केबल बिछाने का काम जारी

अब बलिया के गांवों में हाईस्पीड इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। गांवों में स्थित सरकारी संस्थान बीएसएनएल के इंटरनेट से जुड़ेंगे। दूरसंचार विभाग के द्वारा इसके लिए काम शुरु कर दिया गया है। पहले चरण में नौ ब्लॉकों में सर्वे का काम अंतिम चरण में हैं।

सरकारी लक्ष्य के मुताबिक 31 मार्च तक सभी पंचायतों के सरकारी संस्थानों को जोड़ा जाना है। गड़वार ब्लॉक में सर्वे का काम पूरा कर फाइवर केबल बिछाया जा रहा है। वर्ष के अंत तक नौ ब्लॉकों के गांवों में हाईस्पीड इंटरनेट मिलना शुरु हो जाएगा।

प्रदेश सरकार ने परिषदीय स्कूलों, पंचायत सचिवालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों में इंटरनेट की समस्या के समाधान के लिए बीएसएनएल से 799 प्लान के तहत अनुबंधन किया है। इसमें दूरसंचार विभाग की ओर से ‘जीपी’ लगाया जायेगा, जिससे 100 एमबीपीएस स्पीड इंटरनेट उपलब्ध होगा।

प्रत्येक ‘जीपी’ के 799 रुपये प्रदेश सरकार बीएसएनएल को भुगतान करेगी। सरकार ने लोगों को गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य से लगायत सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए भागदौड़ से निजात दिलाने की दिशा में यह निर्णय लिया है। गांव के स्कूलों में स्मार्ट क्लास स्थापित कर ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन कंटेंट की व्यवस्था की जायेगी।

पंचायतों में स्थित सरकारी संस्थानों को इंटरनेट सेवा से जोड़ने की जिम्मेदारी बीबीएनएल को दी गयी थी। बीते सितम्बर महीने से यह व्यवस्था बीएसएनएल को मिली है। विभाग ने इसका टेंडर डीपीएल (दिनेश इंटरप्राइजेज लिमिटेड) को दिया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago