Categories: बलिया

बलियाः खाद्य विभाग की छापेमार कार्रवाई, 3.97 लाख की मिलावटी मसूर दाल जब्त

बलियाः त्यौहारों के मद्देनजर खाद्य विभाग एक्टिव हो गया है। खास तौर पर मिठाईयों की दुकानों पर शिकंजा कसा जा रहा है। गुरुवार को सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय डॉक्टर वेद प्रकाश मिश्र व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके राय के नेतृत्व में टीम ने बड़ी कार्रवाई की।

टीम ने थोक विक्रेताओं पर छापा मारकर 3 लाख 97 हजार 776 रुपये की 5366 किलो मसूर की दाल को जब्त किया है। बता दें कि टीम को हानिकारक रंगीन मसूर दाल बिक्री की सूचना मिली थी जिसके बाद टीम ने चमनसिंह बागरोड पर दाल के दो थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठान पर छापेमार कार्रवाई की।

इसके बाद छापेमार दल नया चौक जापलिनगंज पहुंची। यहां मिठाई के दो प्रतिष्ठानों से छेना की रंगीन मिठाई, नारियल का बुरादा, खोया एवं पनीर के चार नमूने संग्रहित किये। सभी 6 नमूनों को जांच के लिये प्रयोगशाला भेज दिया गया।

सहायक आयुक्त खाद्य आजमगढ मण्डल आजमगढ ने बताया कि दीपावली व छठ पर्व को देखते हुये विभाग सक्रियता से मिलावटखोरों पर लगाम लगायेगा तथा आमजनमानस को शुद्ध एवं स्वच्छ खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु लगातार छापामार कार्यवाही होती रहेगी। खाद्य विभाग की कार्यवाही के समय व्यापारी नेता अरविन्द गांधी, राजेश गुप्ता, एसआई अमरजीत यादव थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

3 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago