बलिया । भाजपा के राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा का दौरा किया। जहाँ उन्होंने लोगों की सुविधा के लिए 10 लाख रुपए की लागत से डिजिटल एक्सरे मशीन लगवाने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने सोनबरसा अस्पताल को हर तरह की सुविधाओं से लैस करने का वादा भी किया ।
उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों की मांग पर अस्पताल के बगल में लगे 25 केवीए के ट्रांसफार्मर को 63 केवीए का कराने की बात कही। इसके बाद, सांसद शेखर मधुबनी स्थित किसान सेवा केंद्र पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
नीरज शेखर ने बताया कि 10 साल पूर्व मैंने अपनी सांसद निधि से सोनबरसा अस्पताल पर 63 केवीए का ट्रांसफार्मर दिया था, ना जाने विभाग वाले कहां लेकर चले गए। इस पर कर्मचारियों ने कहा कि ट्रांसफार्मर अस्पताल में आया था लेकिन फिर उठाकर यहां से चला गया। इसकी तुरंत जांच कराने का निर्देश अधिशासी अभियंता को दिया। सांसद श्री शेखर शनिवार को दोपहर बाद लगभग चार बजे सोनबरसा अस्पताल के निरीक्षण को पहुंचे थे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…