शिक्षा और स्वास्थ से आरक्षण व्यवस्था को बाहर कर देना चाहिए- विधायक सुरेन्द्र सिंह

बलिया :  बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने आरक्षण को लेकर एक बार फिर  मौजूदा व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगाते हुए कहा कि अब तक की सरकारें आरक्षण को लेकर वोट बैंक की राजनीति करती रही हैं। वर्तमान आरक्षण की व्यवस्था से प्रतिभाएं कुंठित हो रही हैं और समाज में विघटन की स्थिति बढ़ रही है। विधायक ने ये बातें पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।

विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि 40 नंबर पाने वाले अभ्यर्थी आरक्षण का लाभ लेकर सेलेक्ट हो जा रहे हैं, जबकि 80 नंबर पाने वाले सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी वंचित हो जा रहे हैं। सरकार को रक्षा विभाग की तरह शिक्षा और चिकित्सा विभाग को आरक्षण से बाहर कर देना चाहिए क्योंकि दोनों ही विभागों में प्रतिभावान लोगों की जरूरत है।

चिकित्सा के क्षेत्र में लोगों की जान बचाने के लिए आरक्षित नहीं बल्कि प्रतिभावान डॉक्टर की जरूरत है। शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रतिभावान लोगों की जरूरत है जो आरक्षण से नहीं मिलते। विधायक ने पत्रकारों को बताया कि दलित, अति पिछड़ा वर्गों में भी आर्थिक आधार पर आरक्षण की व्यवस्था होनी चाहिए।

जाति के आधार पर कई राजनीतिक परिवारों को आरक्षण का लाभ मिल जा रहा है जबकि इन्हीं जातियों के गरीब लोग आरक्षण के लाभ से वंचित हो जाते हैं। एक बार एमएलए, एमपी बन जाने वाले लोगों को सुरक्षित क्षेत्र से चुनाव लड़ने से रोक देना चाहिए क्योंकि उनकी स्थिति काफी ठीक हो जाती है। यह लाभ दूसरे गरीब लोगों को दिया जाना चाहिए।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago