नीरज शेखर ने सीएचसी सोनबरसा का किया दौरा, बोले- हर सुविधाओं से लैस होगा अस्पताल

बलिया । भाजपा के राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा का दौरा किया। जहाँ उन्होंने लोगों की सुविधा के लिए 10 लाख रुपए की लागत से डिजिटल एक्सरे मशीन लगवाने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने सोनबरसा  अस्पताल को  हर तरह की सुविधाओं से लैस  करने का वादा भी किया ।

उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों की मांग पर अस्पताल के बगल में लगे 25 केवीए के ट्रांसफार्मर को 63 केवीए का कराने की बात कही। इसके बाद, सांसद शेखर मधुबनी स्थित किसान सेवा केंद्र पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

नीरज शेखर ने बताया कि 10 साल पूर्व मैंने अपनी सांसद निधि से सोनबरसा अस्पताल पर 63 केवीए का ट्रांसफार्मर दिया था, ना जाने विभाग वाले कहां लेकर चले गए। इस पर कर्मचारियों ने कहा कि ट्रांसफार्मर अस्पताल में आया था लेकिन फिर उठाकर यहां से चला गया। इसकी तुरंत जांच कराने का निर्देश अधिशासी अभियंता को दिया। सांसद श्री शेखर शनिवार को दोपहर बाद लगभग चार बजे सोनबरसा अस्पताल के निरीक्षण को पहुंचे थे।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago