Categories: बलिया

बलिया के गांवों में दौरा करने पहुंचे नीरज शेखर, भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की

बलिया में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नेताओं की ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं जारी हैं। अलग अलग पार्टियों के दिग्गज चुनावी मैदान में हैं और अपनी पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। कुछ दिग्गजों के ऊपर जनता को अपने पाले में करने की जिम्मेदारी है तो कुछ के ऊपर कार्यकर्ताओं को निर्देशित करने की। यही वजह है कि नेता लगातार प्रचार प्रसार अभियान में जुटे हैं।

इसी कड़ी में आज भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर ने जहूराबाद विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय जनता से बातचीत की और भाजपा को पूर्ण बहुमत से विजयी बनाने की बात कही। उन्होंने लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जनसंवाद कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत से लगातार तीसरी बार सत्ता में लाने और भारत को वैश्विक क्षितिज पर दैदीप्यमान करने के संकल्प से सभी कार्यकर्ताओं और जनमानस को परीचित कराया।

नीरज शेखर ने जहूराबाद के जहूराबाद नगर पंचायत, सिपाह, मुबारकपुर, गठियां, सम्मनपुर, शक्करपुर, मुसल्लहपुर, शिदऊत, महेशपुर, सीउरीडीह का दौरा कर जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भाजपा के जनकल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्रवादी विचार से लोगों को लगातार तीसरी बार भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत नरेंद्र मोदी जी को पुनः भारत का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया।

उन्होंने कहा कि बलिया की जनता जिस उत्साह और उमंग के साथ मोदी जी के विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने में लगी है, उसी स्वप्न के साथ विकसित बलिया का भी सम्बन्ध बहुत ही मजबूती के साथ जुड़ा हुआ है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago