भाजपा नेता नीरज शेखर ने राज्यसभा के सदस्य के रूप में ली शपथ

समाजवादी पार्टी (सपा) छोड़कर हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए नीरज शेखर ने गुरुवार को राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। वह उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के उप चुनाव में निर्वाचित हुए हैं।

राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने श्री शेखर को अपने कक्ष में सदन की सदस्यता की शपथ दिलायी।
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र श्री शेखर ने गत जुलाई में राज्यसभा तथा सपा से इस्तीफा दे दिया था आैर उसके बाद भाजपा में शामिल हो गये थे। वह उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य थे। 

उनके इस्तीफे से खाली हुई सीट पर पिछले माह उप चुनाव कराया गया था जिसके लिए भाजपा ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया था। उनके खिलाफ और कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं हुआ था और वह निर्विरोध निर्वाचित हुए। उनका कार्यकाल 25 नवंबर 2020 तक होगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

4 days ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

7 days ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 week ago

2 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

3 weeks ago