आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं नीरज शेखर !

बलिया- समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया है.

उन्होंने समाजवादी पार्टी से भी इस्‍तीफा दे दिया है. इस मसले को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास अकबर रोड पर मिले. इस दौरान अमित शाह के आवास पर कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महासचिव भी मौजूद रहे.

सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि इस बैठक में उत्तर प्रदेश में होने वाले 12 विधानसभा सीटों के उपचुनाव और यूपी कैबिनेट विस्तार पर भी हुई. इसके अलावा बताया जा रहा है कि इनके बीच नीरज शेखर को लेकर भी चर्चा हुई.

बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर ने सोमवार को सपा सांसद के रूप में राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है.

बीते कुछ समय से अखिलेश यादव और नीरज शेखर के बीच तनाव चल रहा था. दरअसल, लोकसभा चुनाव में वह अपने परिवार की परंपरागत सीट बलिया से टिकट मांग रहे थे, लेकिन समाजवादी पार्टी ने टिकट नहीं दिया था, जिसके बाद से वो नाराज चल रहे थे. सूत्रों के हवाले से खबर है कि नीरज शेखर मंगलवार दोपहर 12:30 बजे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो सकते हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि 2020 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) उन्हें उत्तर प्रदेश से राज्यसभा में भेज सकती है.

हालांकि उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है, बताया जा रहा है कि राज्यसभा अध्यक्ष ने नीरज शेखर के इस्तीफा को स्वीकार भी कर लिया है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago