सपा छोड़ने के बाद नीरज शेखर का पहला बयान, बोले- व्यक्तिगत कारणों से दिया इस्तीफा

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर ने सोमवार को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के साथ ही समाजवादी पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया।

इसकी सूचना मिलते ही बलिया जिले की राजनीति में हलचल सी मच गई। समर्थकों के साथ राजनीति से जुड़े लोगों के बीच इसको लेकर चर्चा होती रही।

इस संबंध में जब नीरज शेखर से बात की गई तो उन्होंने इस्तीफे के पीछे कोई राजनीतिक कारण ना बताकर इसे नितांत व्यक्तिगत कारण बताया। नीरज शेखर ने बताया कि उन्होंने अपने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है। बताया जा रहा है कि राज्यसभा अध्यक्ष ने नीरज शेखर के इस्तीफा को स्वीकार भी कर लिया है।

नीरज शेखर का राज्यसभा कार्यकाल नवंबर 2020 तक था। कहा जा रहा है नीरज शेखर को भाजपा 2020 में यूपी से राज्यसभा में भेज सकती है। यह भी कहा जा रहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर पर लिखी राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश की पुस्तक ‘चंद्रशेखर- द लास्ट आइकन ऑफ आइडियोलॉजिकल पॉलिटिक्स’ का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विमोचन करेंगे।

इससे पहले उनके बेटे नीरज शेखर भाजपा में शामिल हो जाएंगे। वैसे नीरज शेखर के सपा छोड़ने और राज्य सभा सांसद पद से इस्तीफा देने की अटकलें उसी दिन से शुरू हो गई थीं जिस दिन सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने नीरज शेखर का बलिया से टिकट काटकर सनातन पांडेय को दे दिया था। इसके बाद से नीरज शेखर के समर्थकों ने भी खुले तौर से सपा से किनारा करते हुए भाजपा के साथ जाने का एलान कर दिया था।

लोकसभा चुनाव के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री के राजनीतिक सलाहकार रहे एचएम शर्मा ने भी इस दौरान वीरेंद्र सिंह मस्त के पक्ष में पत्रकार वार्ता की थी और भाजपा को वोट देने की अपील की थी। ताजा घटनाक्रम भी उसी घटनाक्रम का हिस्सा माना जा रहा है। नीरज शेखर का इस्तीफा देना उनकी साफ तौर पर उनकी अखिलेश यादव और पार्टी नेतृत्व के प्रति नाराजगी को व्यक्त करता है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago