भाजपा ज्वाइन करने के बाद पहली बार बलिया पहुंचे नीरज शेखर, कहा- इसलिए छोड़ा सपा का साथ!

बलिया– भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होने के बाद पहली बार पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर बलिया पहुंचे । जहाँ भाजपा के कार्यकर्ताओं एवम उनके समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद कर जोरदार स्वागत किया।

नदौली पकवाईनार परसिया हिताकापुरा प्यारेलाल चौराहा एवम कोटवारी मोड़ संवरा देवस्थली चिलकहर आदि जगहों पर कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद नीरज शेखर को रोककर माल्यार्पण कर गगनभेदी नारो के बीच कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया।

फोटो साभार- नीरज शेखर फेसबुक

नीरज शेखर ने देवस्थली विद्यापीठ में जाकर अपने पिता एवम पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर नमन किया। नीरज शेखर ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुआ हूं। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो देश को सुरक्षित रख सकती है।

नीरज शेखर ने कहा कि बीजेपी में शामिल करने के लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हैं. उन्होंने कहा, “मुझे बीजेपी में लाने में पीयूष गोयल और भूपेंद्र यादव ने बड़ी भूमिका निभाई.”

खबर के मुताबिका नीरज शेखर ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी को मिले जनसमर्थन के बाद पार्टी को किसी की आवश्कता नहीं थी, लेकिन मैं प्रधानमंत्री से प्रभावित हुआ और बीजेपी ने मुझे सदस्यता दी.”

नीरज शेखर ने कहा, “मैं पिछले दिनों एक भोज में प्रधानमंत्री मोदी से मिला. उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं, मैं उनके साथ काम करूं.”नीरज ने कहा कि उन्हें अमित शाह और बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बहुत सम्मान दिया और इसलिए वह पार्टी को मजबूत बनाने में योगदान देंगे.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago