बलिया– उत्तर प्रदेश पुलिस के व्यवहार को लेकर तमाम सवाल उठते रहते हैं। लेकिन बलिया के बेल्थरा रोड में यूपी पुलिस की मानवीयता का जो नजारा सामने आया, उसे देखकर आप भी पुलिस की वाहवाही करने से नहीं चुकेंगे ।
बेल्थारा रोड के उभाव थाना के कोतवाल योगेन्द्र बहादुर सिंह ने गरीब बच्ची को स्कूल आने जाने के लिए साइकिल व किताब कॉपी और बैग देकर पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गए हैं ।
आज सोमवार को बेल्थरा रोड तहसील क्षेत्र के माध्यमिक विद्यालय ककरासो में वीमेन पावर लाइन 1090 जागरूकता कार्यक्रम के दौरान एक गरीब छात्रा ने अपनी सम्स्या थाना उभांव के प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र बहादुर सिंह के सामने बताई थी।
जिसके बाद उभाव थाना के कोतवाल योगेन्द्र बहादुर सिंह ने छात्रा को साइकिल किताब और बैग सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई । जिससे बाद गरीब बच्ची के चेहरे पर ख़ुशी की झलक देखने को मिली।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…