नीरज शेखर का बड़ा हमला, बलिया के सांसद बताएं पिछले 2 सालों में क्या काम किया ?

बलिया में सपा सांसद नीरज शेखर ने बड़ा बयान दिया है। उनहोंने कहा है कि मुलायम सिंह यादव जिसको आशीर्वाद देते हैं उसे बड़ा झटका लगता है।  उन्होंने कहा की नेता जी ने 2014 में मनमोहन सिंह सरकार को भी आशीर्वाद दिया था और उनकी सरकार को जोर का झटका लगा था।

बलिया में आयोजित सपा-बसपा गठबंधन के संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद नीरज शेखर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव बुजुर्ग हैं लिहाजा वो आशीर्वाद सभी को देते हैं। 2014 में मनमोहन सिंह को आशीर्वाद दिया था, जिसके बाद उन्हें जोर का झटका लगा था। अब उन्होंने मोदी जी को आशीर्वाद दिया है। लिहाजा मोदी जी समझ जाएं।

नीरज शेखर ने बलिया के वर्तमान सांसद भरत सिंह पर भी जोरदार हमला किया, उन्होंने कहा पिछले दो सालों में बलिया में कोई विकास नहीं हुआ।  उन्होंने कहा यहाँ के सांसद अपने आप को विकास पुरुष बताते हैं लेकिन हमें कोई बता दें यहाँ  पिछले दो सालों में क्या काम किया है  ।

नीरज शेखर ने रमजान के महीने में मतदान की तारीखें रखने को लेकर शुरू हुए विवाद पर कहा कि वो चुनाव आयोग का सम्मान करते हैं। पर आयोग को सबकी भावनाओं का खयाल रखना चाहिये था।

नीरज शेखर ने आरएसएस और बीजेपी को राष्ट्रद्रोही और सपा-बसपा को लोकतंत्र का रक्षक बताया। उन्होंने भजपा और आरएसएस पर तंज करते हुए कहा कि 1925 से इन्होंने किया क्या है? सभी जानते हैं कि अंग्रेजों से समझौता किसने किया।

सम्मेलन में शामिल हुए बसपा प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन की मजबूती से भाजपा के पेट में दर्द होने लगा है। 1993 में रामलहर के दौरान जब गठबंधन हुआ तो हमारी सरकार बनी थी।

बसपा प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा से जब सवाल किया गया कि अगर यूपी ज्यादा सीट लाता है तो कया राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने में आपकी पार्टी मदद करेगी ? इसके जवाब में उन्होंने दावा किया कि इस बार प्रधानमंत्री गठबंधन से ही बनेगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

5 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago