फ़िल्म ‘गली ब्वॉय’ से पूरी दुनिया पर छा गया बलिया का ‘सिद्धांत’

‘गली ब्वॉय’ (gully boy) में एमसी शेर रैपर का किरदार निभाने वाले बलिया (Ballia) के लाल सिद्धांत चतुर्वेदी (siddhant chaturvedi) की दमदार एक्टिंग इन दिनों चर्चा में है। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी (siddhant chaturvedi) की एक्टिंग ऐसी है कि सुपरस्टार रणवीर सिंह के होते हुए भी क्रिटिक्स से लेकर दर्शक तक उनके ही कसीदे पढ़ते नज़र आ रहे हैं। ज़ोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म गली ब्वॉय (gully boy) में सिद्धांत चतुर्वेदी रणवीर के मेंटर होते हैं।

फिल्म में उनके किरदार का नाम एमसी शेर है। उन्होंने फिल्म में अपनी एनर्जी, अपने रैप स्टाइल और अपने स्वैग के सहारे रैपर की बॉडी लैंग्वेज को सफलतापूर्वक पर्दे पर उतारने में कामयाबी पाई है। यही वजह है कि पावरहाउस रणवीर सिंह (Ranveer Singh)को भी वे कई सीन्स में पछाड़ते नज़र आए हैं।

उनके इस दमदार किरदार ने दर्शकों से लेकर बॉलीवुड के दिग्गजों तक को अपना मुरीद बना लिया है। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने भी उनके इस किरदार की प्रशंसा करते हुए उन्हें फूल भेजा। बता दें कि सिद्धांत पेशे से एक एक्टर हैं और वो रियल लाइफ में भी रैपिंग करने का शौक रखते है।  यही वजह है कि फिल्म में उनका रोल सभी को रियल लगा।

 

आइये जानते हैं कौन हैं सिद्धांत चतुर्वेदी – आजादी के लिए 1857 में पहली बार अपनी आवाज उठाने वाले जिले के अमर शहीद मंगल पांडेय के पैतृक गांव नगवा में जन्में सिद्धांत के पिता चार्टर्ड अकाउंटेट हैं और जब वो 5 साल के थे तब ही उनका परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया था। सिद्धांत भी चार्टर्ड अकाउंटेट बनने जा रहे थे, लेकिन 2012 में मुंबई टाइम्स का नेशनल टैलेंट हंट जीतकर उनकी पूरी जिंदगी बदल गई।

सिद्धांत ने फिर एक्टिंग में अपना करियर बनाना शुरू किया और वो कोका कोला के ऐड में भी नजर आ चुके हैं। इसके साथ ही सिद्धांत ने ‘लाइफ सही है’ नाम की वेबसीरीज में भी काम किया है। लेकिन फरहान अख्तर प्रोडक्शन के स्पोर्ट्स थ्रिलर वेबसीरीज ‘इनसाइड एज’ से सिद्धांत को एक खास पहचान मिली। सिद्धांत मार्शल आर्ट्स, डांसिंग में भी काफी अच्छे हैं। इसके साथ ही उन्हें पेंटिंग और कविताएं लिखने का भी शौक है। सिद्धांत सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

16 hours ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

7 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago