बलियाः ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे को बनाने की कवायद तेज हैं। शासन प्रशासन की ओर से एक्सप्रेस वे बनाने के लिए तेज गति से काम कर रहा है। ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे के लिए कई ग्रामों के किसानों से जमीन की खरीद होनी है। इसको लेकर अब भूमि स्वामियों से आवश्यक अभिलेख मांगे गए हैं।
अनिल कुमार अग्निहोत्री अपर जिलाधिकारी ने बताया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग सं0-31 गाजीपुर से बलिया-माझीघाट ग्रीनफील्ड परियोजना के निर्माण हेतु जनपद बलिया के संरेखण में प्रभावित भूमि का प्रतिकर प्राप्त करने के लिए भू-स्वामियों से आवश्यक अभिलेख प्राप्त करने के सम्बन्ध में आपसी समझौता के आधार पर भूमि क्रय किया जाना है।
जिसके लिए बैनामा की कार्यवाही व प्रतिकर का भुगतान प्राप्त हेतु संरेखण में प्रभावित भूमि के हितबद्ध भू-स्वामियों द्वारा सम्बन्धित लेखपाल को आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, पांच पासपोर्ट साइज फोटो, शपथ पत्र (बयानहल्फी), वर्तमान खतौनी अभिलेख अविलम्ब प्राप्त कराना है। संरेखण में प्रभावित भूमि के हितबद्ध भू-स्वामी उक्त अभिलेख सम्बन्धित लेखपाल को प्राप्त कराते हुए बैनामा की कार्यवाही सम्पन्न कर क्रय की जाने वाली भूमि का प्रतिकर प्राप्त करें।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…