बलिया की प्रियम्बदा को मिला बेस्ट कैडेट का अवार्ड, यूपी में किया टॉप, पीएम ने भी की मुलाकात

बलिया डेस्क : बलिया की बेटी एनसीसी कैडेट कैप्टन प्रियम्बदा सिंह 26 जनवरी को राजधानी दिल्ली में राजपथ पर परेड में शामिल हुई थीं. अब यूपी की राज्यपाल ने उन्हें यूपी के बेस्ट कैडेट का अवार्ड देकर सम्मानित किया है. यह सिर्फ बलिया के लिए ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लोगो के लिए ख़ुशी की खबर है.

इसके साथ साथ प्रियम्बदा ने 24 जनवरी को पीएम मोदी से लेकर रक्षामंत्री, खेल मंत्री और तमाम गणमान्य लोगों से पीएम आवास पर मुलाकात की थी. बता दें कि तीन फ़रवरी को प्रियम्बदा को गवर्नर की तरफ से स्वर्ण पदक और तीन हजार रुपये का चेक दिया गया. प्रियम्बदा ईिवंग क्रिश्चियन कालेज (प्रयागराज) से बीएससी कर रही हैं. वह तृतीय वर्ष की छात्रा हैं. प्रियम्बदा विवेकानंद कालोनी की निवासी हैं और उनके पिता का नाम है पवन सिंह जोकि खुद एक टीचर हैं.

बहरहाल, अब अपनी इस उपलब्धि पर प्रियम्बदा ने कहा है कि युवाओं को एनसीसी से जुड़ना चाहिए और देश की सेवा में अपनी हिस्सेदारी तय करना चाहिए. वहीँ अपनी बेटी की इस कामयाबी पर पिता पवन सिंह कहते हैं कि उन्होंने प्रियम्बदा को कभी भी किसी चीज़ के लिए रोका नहीं. उन्होंने कहा कि अगर घर वाले बेटियों का साथ दें तो वह दुनिया की हर कामयाबी हासिल कर सकती हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago