बलिया: भाजपा की तरफ़ से यह हो सकते है जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार!

बलिया डेस्क : उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव (UP Panchayat Chunav 2021) के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष पद की सीटों के आरक्षण का एलान होने से बलिया की तस्वीर साफ हो गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट दस साल बाद एक बार फिर अन्य पिछड़ा वर्ग के कोटे में चली गई है। पंचायत चुनाव में दिलचस्पी रखने वालों से साथ सभी सियासी दलों की नजर जारी लिस्ट पर थी, क्योंकि यहाँ पर हर वर्ग के दावेदार काफी दिन से सक्रिय थे। हर सियासी दल अपनी जीत तय करने के लिए रणनीति बना रहा था, लेकिन आरक्षण जारी होने से कई लोगों के समीकरण बिगड़ गए तो कई की मुराद पूरी हो गई। हालांकि, फ़िलहाल अभी किसी भी सियासी दल ने उम्मीदवारों को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले है, लेकिन सोशल मीडिया पर उम्मीदवारों को लेकर तमाम तरह के दावे किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में बलिया जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए बीजेपी का प्रत्याशी कौन होगा? इसको लेकर भी चर्चा का बाज़ार गर्म है। वहीँ इस सीट से भाजपा के दावेदारों की संख्या लगातार बढती जा रही है।

राजनीतिक पृष्ठभूमि- 1995 से अगर देखा जाए जिला पंचायत अध्यक्ष पर भाजपा कभी काबिज़ नहीं रही। 1995 से 2000 के कार्यकाल में नंदजी यादव व भुवनेश्वर चौधरी, 2000 में भारती सिंह , 2005 में राजमंगल यादव व 2010 में रामधीर सिंह 2015 में सुधीर पासवान अध्यक्ष बने।  एक तरह से देखा जाए तो इस सीट पर पिछले पांच कार्यकाल में समाजवादी पार्टी और बसपा का दबदबा रहा है। लेकिन इस बार राज्य में भाजपा की सरकार हैं। ऐसे में बदले समीकरण में बीजेपी के लिए यह सीट निकाल पाना आसान दिख रहा।

इन प्रत्याशियों की चर्चा जोरो पर

देवेन्द्र यादव – 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में अपनी दावेदारी पेश कर चुके देवेन्द्र यादव इस बार भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के दौड़ में शामिल हैं। बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के भद्पुरा निवासी देवेन्द्र यादव भाजपा और संघ के काफी पुराने कार्यकर्ता हैं।  1987 से अपनी राजनैतिक पारी की शुरुआत  करने वाले देवन्द्र यादव दो बार( 2007- 2010) और (2010- 2012), बलिया में भाजपा जिला अध्यक्ष के पद पर भी आसीन रहे हैं। फ़िलहाल गोरखपुर क्षेत्र के उपाध्यक्ष व आजमगढ़ जनपद के प्रभारी हैं।

दिनेश कुमार गुप्ता – बेल्थरा रोड विधानसभा क्षेत्र से आने वाले वर्तमान में बिल्थरारोड के नगरपंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्ता का नाम भी जिला पंचायत अध्यक्ष पद के दौड़ में शामिल हैं। बिल्थरारोड के नगरपंचायत से लगातार दूसरी बार रिकार्ड मतों से जीत हासिल करने वाले दिनेश इतिहास में ग्रेजुएट हैं। दिनेश ने अपना पहला चुनावनिर्दलीय लड़ा था, जिसके बाद 2014 में वो बीजेपी में शामिल हो गए थे। जीवन के तकरीबन आधी उम्र सामाजिक कार्यों में समर्पित कर चुके दिनेश कुमार गुप्ता के नाम की चर्चा भी जोरो पर हैं। वहीँ जब बलिया खबर ने दिनेश से उनकी दावेदारी के बारे में जानने की कोशिश कि जिसपर उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया तय नहीं करेगा की कौन प्रत्याशी होगा समय आने पर पार्टी तय करेगी कि कौन अध्यक्ष पद का दावेदार है। मैं तो एक सामान्य कार्यकर्ता हूँ पार्टी मुझे जो जिम्मेंदारी देगी उसको बखूबी निभाऊंगा।

अशोक सिंह यादव – रेवती के दात्न्हा के रहने वाले अशोक यादव के नाम की भी चर्चा जोरो पर हैं, अशोक यादव ने राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के साथ भाजपा ज्वाइन की थी। तब से ये पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी उन्हें इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतार सकती है ऐसे इनके समर्थकों का दावा है। अपनी दावेदारी की चर्चा पर अशोक सिंह यादव ने बलिया खबर उम्मीद जताते हुए कहा कि पार्टी का जो आदेश होगा वो मेरे लिए सर्वमान्य होगा।

आप को बता दें की जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए और भी कई भाजपा नेताओं के पोस्टर, होर्डिंग्स लगे हुए, जिस पर बलिया खबर ने उनसे उनकी दावेदारी के बारे में जानने की कोशिश की लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका वैसे अब तो आने वाला वक़्त ही बताएगा कि भाजपा बलिया जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए किसको सिकंदर बनाती है !

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

6 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

3 weeks ago