बलिया- राष्ट्रीय स्तर पर पदक व सम्मान दिलाने वाले खिलाड़ी आज बाल मजदूरी करने को मजबूर

बलिया- राष्ट्रीय स्तर पर खो-खो खेल में बलिया और पुरे यूपी को सम्मान व पदक दिलाने वाले आठवीं के छात्र अजीत शर्मा आज मजदूरी करने को मजबूर हो गए हैं । नेशनल स्तर के खिलाड़ी  अजीत पूर्व माध्यमिक विद्यालय (तहसीली स्कूल) के आठवीं के छात्र हैं ,वहीँ उनके दुसरे साथी शिवम वर्मा व राजन श्रीवास्तव  जो राष्ट्रीय स्तर पर खो-खो खेल में यूपी को सम्मान व पदक दिलाने के बाद भी स्कूली शिक्षा संग खेल को जारी रखने के लिए दूसरे के यहां बाल मजदूरी करने को विवश हैं।

फोटो साभार- दैनिक जागरण

इनमें से  शिवम वर्मा एवं अजीत शर्मा स्कूली राष्ट्रीय खेलों (खो-खो) के इतिहास में वर्ष 2017 में पहली बार यूपी टीम का हिस्सा बन कांस्य पदक दिलाया था । महारास्ट्र के सांगली में आयोजित उस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में इन  दोनों खिलाडियों ने  तहसीली स्कूल की तरफ से यूपी टीम का प्रतिनिधित्व भी किया था । वहीं राजन श्रीवास्तव नासिक में खो-खो खेल में ही सब जूनियर नेशनल में यूपी टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

ये तीनों राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी अपनी पढ़ाई संग खेल को जारी रखने के लिए बाल मजूदरी  कर रहे हैं। उनके कोच व तहसीली स्कूल के व्यायाम शिक्षक विनोद कुमार  ने दैनिक जागरण को बताया की ¨ ये तीनों अपनी प्रतिभा का शत प्रतिशत परिणाम इसलिए नहीं दे पा रहे हैं कि पढ़ाई और खेल के समय में से ही मजदूरी के लिए भी समय निकालते हैं। यदि इन्हें पूर्ण मनोयोग से खेलने और पढ़ने का समय मिलता है निश्चित ही परिणाम और बेहतर होगा।वही  इन तीनों का परिवार भी आर्थिक तंगी से जूझ रहा है।

आर्थिक तंगी के कारण कालेज व यूनिवर्सिटी में दाखिला नहीं ले पाने वाले खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने प्रोत्साहन देने का फैसला किया है। यूजीसी के इस फैसले से इन नन्हें खिलाड़ियों को भी भविष्य में आशा की एक किरण दिखाई दे रही है। यूजीसी ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले और पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को मुफ्त शिक्षा दिलाने का फैसला किया है। कालेज व यूनिवर्सिटी प्रबंधन एक वर्ष में खिलाड़ी पर होने वाले खर्च का क्लेम यूजीसी से कर सकेंगे। इस संबंध में सभी विश्वविद्यालयों को सर्कुलर भी भेज दिया गया है।

 

इनपुट्स- दैनिक जागरण

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago