राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए जल्द करें आवेदन, आप भी कर सकते है अप्लाई

बलिया। वर्ष 2018 -19 के लिए गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए प्रस्ताव 30 सितंबर तक शासन को भेजा जाना है । जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारोत ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए आवेदन पत्र भरकर जिलाधिकारी कार्यालय में जेए. पटल पर उपलब्ध करा दें।

आवेदन पत्र nationalintegdep.up.in पर भी उपलब्ध है। जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त पुरस्कार के लिए आवेदक भारत का मूल नागरिक हो, उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा के भीतर पुरस्कार पर विचार किए जाने के वर्ष में सामान्यतया निवास करता हो, मानवाधिकार सामाजिक न्याय व राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान रहा हो तथा गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार योजना के अधीन पूर्व में इस राज्य सरकार द्वारा पुरस्कृत किया गया हो।

बताया कि प्रदेश में निवासरत व्यक्तियों में से कोई व्यक्ति जिसने मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय एवं राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में सर्वोकृष्ट कार्य किया हो तथा इस हेतु पूर्णत: समर्पित हो को, सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा गुरु गोविंद सिंह जी के जन्म दिवस 05 जनवरी पर गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार प्रदान किये जाने व रुपये एक लाख का नगद पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र दिये जाने की व्यवस्था की गयी है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago