Categories: Uncategorized

दिल्ली चुनाव के नतीजों पर बोले नारद राय,कहा-नफरत हार गई और ‘आप’ जीत गए

बलिया डेस्क : दिल्ली के विधानसभा चुनाव के नतीजे अब करीब करीब साफ़ हो चुके हैं और यह तय हो चुका है कि वहां आम आदमी पार्टी एक बार फिर से पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है और अरविन्द केजरीवाल एक बार फिर से सीएम बनने जा रहे हैं. दिल्ला देश की राजधानी है.

इस लिहाज़ से यह चुनाव तो काफी अहम् था ही लेकिन इसके साथ साथ चुनाव नज़दीक आते आते वहां पर बुनियादी मुद्दों से कहीं ज्यादा राष्ट्रीय मुद्दों पर जहाँ भाजपा ने फोकस किया और मज़हबी रंग देने की भी खूब कोशिश की लेकिन दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी ने अपने काम पर वोट माँगा. जनता ने भी लोकल मुद्दे पर भी वोट किया. बहरहाल, अब इस चुनाव पर तमाम अलग अलग पार्टी के नेताओं की तरफ से लगातार बयान आ रहे हैं.

इस बीच यूपी के पूर्व मंत्री और सपा नेता नारद राय ने भी इस पर बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि इस चुनाव में नफरत की हार हुई है. उन्होंने कहा है कि इसमें जनता की जीत हुई है. इसके साथ साथ इस चुनाव के नतीजों के लिए उन्होंने दिल्ली के लोगों का शुक्रिया अदा किया है.आपको बता दें कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी इस पर बयान दिया है.

उन्होंने कहा है कि दिल्ली की जनता ने विकास को चुना है और नफरत की एक बार फिर से हार हुई है. उन्होंने कहा है कि विकास को दिल्ली की जनता ने समर्थन किया है. उन्होंने कहा है कि दिल्ली के चुनाव से देश भर में सन्देश जायेगा और देश के युवा विकास, रोज़गार और बेहतरी के लिए मतदान करेंगे. हालाँकि अखिलेश यादव ने इस दौरान कांग्रेस की स्थिति पर बोलने से इनकार कर दिया. आपको बता दें कि मुश्किल है कि इस बार कांग्रेस खाता भी खोल पाए.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago