बलिया : रात में प्रेमी आंगन के रस्ते घुसा लड़की के कमरे में, घर वालों ने दबोचा, पुलिस ने…

बलिया : यूँ तो वेलेंटाइन डे अब बीत चुका है लेकिन प्यार मोहब्बत और अपने महबूब यार से मिलने का सिलसिला अब भी जारी है. खबर बलिया के बैरिया से आ रही है कि एक लड़का अपनी गर्ल फ्रेंड से मिलने उसके घर तक पहुँच गया. हालाँकि इस बीच उसे लड़की के घर वालों ने धर दबोचा और विवाद हो गया. पंचायत का दौर चला है.

पुलिस थाना हुआ. लानत मलानत हुई. मा’र पीट भी हुई लेकिन कहते हैं कि न कि अंत भला तो सब भला तो इस मामले में आखिर में कुछ ऐसा ही हुआ और अब उम्मीद की जा रही है कि यह दोनों प्रेमी और प्रेमिका की आपस में शादी कराई जाएगी. मामला कुछ यूँ है कि नवका गांव का रहने वाले चंद्रदीप वर्मा को बैरिया के एक गाँव की लड़की से इश्क था. दोनों ने मिलने का फैसला किया और जब रात में घुप अँधेरा हो गया तो बच बचाकर किसी तरह चंद्रदीप वर्मा लड़के के घर पहुंचा.

छत के ज़रिये घर के आंगन में उतर आये और मौका देखकर लड़की के कमरे तक में चला गया. लेकिन किसी तरह इसकी भनक लड़की के घर वालों को लग गयी. फिर क्या था, उन्होंने भी लड़के को कमरे में जाकर दबोच लिया और उसकी पिटा’ई शुरू कर दी. बाद इसके उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और चंद्रदीप वर्मा को उनके हवाले कर दिया गया. बात आगे बढ़ी.

एस एच ओ संजय त्रिपाठी ने इस मामले में बताया है कि लड़का और लड़की दोनों. उन्होंने आगे बताया है कि अब लड़के और लड़की के घर वालों का आपस में समझौता हो गया है. हालाँकि अब यह खबर इलाके में पूरी तरह से फ़ैल गयी है और तमाम तरह की बातें की जा रही हैं. लोगों के बीच इसकी चर्चा खूब है. लेकिन अब दोनों परिवार के बीच सब कुछ ठीक है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago