बलिया डेस्क : पीसीएस अधिकारी मणिमंजरी राय की कथित आत्महत्या के मामले को लेकर समाजवादी पार्टी ने ज़िला प्रशासन के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने आरोप लगते हुए कहा कि ज़िला प्रशासन आरोपियों को बचाने के लिए मामले में लीपापोती का काम कर रहा है, इसलिए सीबीआई से इसकी जांच कराई जाए। समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता एवं पूर्व मंत्री नारद राय ने बलिया ख़बर से बात करते हुए बताया कि उन्होंने इस मामले की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग जिलाअधिकारी से मिलकर की है।
उन्होंने बताया कि वो इससे पहले मणिमंजरी राय के घर गए थे, जहां परिजनों से मुलाक़ात के बाद उन्हें पता चला कि मामले की जांच ठीक से नहीं की जा रही। नारद राय ने मणिमंजरी राय के परिजनों की मौजूदगी में जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि मामले में लीपापोती की जा रही है और जो लोग इस मामले में आरोपी हैं उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। पूर्व मंत्री ने कहा कि पुलिस प्रशासन की ओर से जिस तरह इस मामले में बुलेटिन जारी किए जा रहे हैं उसपर हम लोगों को ऐतराज़ है।
उन्होंने कहा कि पुलिस को बुलेटिन जारी करने के बजाए अपनी जांच सही से करनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ़ करवाई करनी चाहिए। इस दौरान सपा नेता ने डीआईजी को भी घेरा। उन्होंने कहा कि डीआईजी के हवाले से अख़बार में जो छपा है उसपर हम लोगों को घोर आपत्ति है। उन्होंने कहा कि डीआईजी ने बिना पीड़ित परिजनों से मुलाक़ात किए और बिना जांच के पेपर देखे जिन शब्दों का इस्तेमाल किया है, उसकी हम लोग निंदा करते हैं।
डीआईजी को इसके लिए माफ़ी मांगनी चाहिए। नारद राय ने कहा कि उन्हें पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है, पुलिस आरोपियों के ख़िलाफ़ कोई सख़्त कार्रवाई नहीं कर रही। ना तो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है और ना ही हाज़िर होने के लिए उनपर कोई दबाव बनाया जा रहा है। इसीलिए हम चाहते हैं कि मामले कि जांच सीबीआई करे। हमने जिलाधिकारी से मिलकर ये अपील की है कि वो सीबीआई जांच की हमारी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाएं।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…