Categories: बलिया

नगरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, मिलावटी शराब बेचते दो गिरफ्तार, ट्राली चोर भी पकडाए

बलिया में नगरा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस ने दो बड़ी कार्यवाही की। पहली कार्यवाही में देशी शराब की दुकान से मिलावटी शराब को बेचते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दूसरी बड़ी कार्यवाही करते हुए चोरी हुई ट्रैक्टर ट्राली को केवल 10 घंटे में ही बरामद कर लिया और दो चोरों को गिरफ्तार किया।

पहली मामला ट्राली चोरी का है। बताया जा रहा है कि कि थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव से तारकेश्वर चौहान की पावर ट्राली को शनिवार की रात चोरों ने चुरा लिया। पीड़ित ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। वहीं थानाध्यक्ष संजय कुमार सरोज के आदेश के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। थानाध्यक्ष सरोज और उप निरीक्षक शंकर यादव मय फोर्स क्षेत्र में गश्त पर निकले। तभी मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि परशुराम पुर गांव से चोरी हुई ट्राली ताड़ी बड़ा गांव के एकभिटिया मन्दिर के समीप खड़ी है।

पुलिस ने दबिश देते हुए ट्रेक्टर ट्राली समेत दो व्यक्ति को पकड़ा। दोनों ने अपना नाम राकेश शर्मा निवासी मझौवा थाना भीमपुरा तथा काशी कन्नौजिया निवासी अमावे थाना भीमपुरा बताया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने के साथ ही ट्रेक्टर व चोरी की ट्राली को बरामद करते हुए थाने ले आयी तथा सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर दोनो बदमाशों को न्यायालय चालान कर दिया।

इधर दूसरा मामला मिलावटी शराब से जुड़ा है। जहां पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मिलावटी शराब बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। बता दे कि नगरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार को दोपहर में मालीपुर स्थित देशी शराब की दुकान से आबकारी निरीक्षक बलिया विनोद कुमार साव के नेतृत्व में छापा मारकर चेतन जायसवाल निवासी कोल्हुई बाजार थाना कोल्हुई जनपद महाराजगंज व संजय गुप्ता निवासी गढ़िया थाना रसड़ा को गिरफ्तार कर लिया ।

छापेमारी में दुकान से 170 शीशी अपमिश्रित बंटी बबली ब्रांड 200 एमएल,320 बंटी बबली की स्टिकर लगी खाली शीशी, डेढ़ किग्रा यूरिया, एक किग्रा नौदासर तथा 5 लीटर अपमिश्रित शराब बरामद की है। पुलिस बरामद सामानों के साथ दोनों अभियुक्तों को थाने ले आई तथा सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago