Categories: बलिया

बलिया की हवा हुई जहरीली, सुबह-शाम सैर करना भी खतरनाक

बलिया की हवा दिन बदिन जहरीली होती जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि हवा में प्रदूषण इतना ज्यादा बढ़ गया है कि सुबह- शाम सैर करना भी खतरनाक हो सकता है। प्रदूषित हवा के कारण लोगों को सैर नहीं करने की सलाह दी गई है।

आपको बता दे कि सोमवार को बलिया में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 162 यानि कि रेड जोन में रहा। सुबह 4.30 बजे एक्यूआई 162 जो दिन में 10.30 बजे बढ़कर 163 हो गया। अपराह्न साढे तीन बजे हल्का सुधार हुआ और एक्यूआई 162 पर आया जो देरशाम तक बना रहा। रविवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 141 दर्ज किया गया। लेकिन आधी रात के बाद से 160 से अधिक एक्यूआई रहा। जिले में लगातार 2-3 दिन से ऐसी स्थिति बनी हुई है।

वहीं जिले के अन्य इलाकों की बात की जाए तो स्थिति गंभीर ही है। जिले के सिकंदरपुर, बेलथरा बाजार गांव, भीमपुरा नंबर एक के बरेवा व रसड़ा में तो हवा में प्रदूषण की मात्रा और ही अधिक है। बलिया नगर में AQI 162, बांसडीह में 162, मनियर में 162, सिकंदरपुर में 171, बेल्थरा बाजार गांव में 176, भीमपुरा नंबर एक बरेवा में 176, रसड़ा में 173 AQI रहा।

बलिया के पर्यावरणविद डॉक्टर गणेश कुमार पाठक का कहना है कि सुबह-शाम भी हवा की गुणवत्ता काफी खराब रह रही है। ऐसे में लोगों को सैर से बचना चाहिए। सोमवार को हवा की गुणवत्ता पिछले चार दिनों की तुलना में करीब डेढ़ गुना खराब हो गई। सोमवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 162 दर्ज किया गया है।

विशेषज्ञों की मानें तो इस हवा के संपर्क में कुछ मिनट रहने पर हर किसी के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। खतरनाकपार्टिकुलेट मैटर 10 माइक्रोमीटर से कम व्यास वाले प्रदूषक कण होते हैं। 2.5 माइक्रोमीटर से बड़े कण वायुमार्ग में जमा हो सकते हैं, जिसके परिणामस्वरूप स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। प्रदूषक के कण फेफड़ों और रक्तप्रवाह में प्रवेश कर गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न कर सकते हैं।

फीजिशियन डॉ एके स्वर्णकार ने बताया कि वायु प्रदूषण का सबसे गंभीर प्रभाव फेफड़ों और हृदय पर पड़ता है। इसके चलते खांसी या सांस लेने में कठिनाई, अस्थमा बढ़ सकता है और पुरानी सांस की बीमारी का विकास हो सकता है।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

5 days ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 week ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 weeks ago