बलिया की इस मुस्लिम महिला ने पीएम मोदी को भेजी शानदार पेंटिंग

बलिया की रहने वाली तलाकशुदा मुस्लिम महिला ने पीएम नरेंद्र मोदी को दोबारा देश का प्रधानमंत्री चुने जाने पर तस्वीर भेंट की है। इससे पहले भी महिला ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी की पेंटिंग बनाई थी, लेकिन तब उसके पति ने उसे घर से बाहर निकाल दिया था।

बता दें की सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के मटूरी गांव निवासी मुस्लिम महिला नगमा ने लगातार दूसरी बार देश की कमान संभालने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक शानदार पेंटिंग भेजी है। नगमा के भाई जमशेद ने बुधवार को बताया कि मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में तरक्की करें और उनका कार्यकाल बेहद सफल साबित हो, इसके लिए नगमा ने पवित्र रमजान में रोजा रखते हुए अल्लाह से विशेष प्रार्थना की।

बताया कि नगमा ने दो दिन पहले प्रधानमंत्री को डाक के जरिए खुद की बनाई तस्वीर उन्हें भेजी है। नगमा को मार्च 2017 में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पेंटिंग बनाने के कारण उसके पति ने कथित रूप से ससुराल से निकाल दिया था।

इस बारे में सिकन्दरपुर थाने में उसने मामला भी दर्ज कराया था। नगमा ने बताया कि उसे बेहद खुशी है कि मोदी देश के फिर से प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। कहा कि मोदी उनके भाई की तरह हैं। उन्होंने देश की लाखों तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं के जीवन की रक्षा के साथ ही उनके जीवन में रोशनी लाने का काम किया है । नगमा ने बताया कि उसने मोदी के प्रधानमंत्री बनने की खुशी में स्वयं उनको बधाई देते हुए विशेष पेंटिंग तैयार की।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago