अवैध कब्जा रोकने गई बलिया पुलिस पर दबंगों को हमला, तहसीलदार समेत कई घायल

यूपी की योगी सरकार भले ही भू-माफियाओं पर सख्ती की बात कह रही हो, लेकिन दबंगों के हौसले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं।

जिले के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र में सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे की सूचना पर पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम पर दबंगों ने हमला कर दिया। दबंगों के इस हमले में सदर तहसीलदार के साथ दो थानाध्यक्ष भी घायल हो गए।

बलिया जिले के बांसडीह रोड थाना इलाका स्थित घघरौली गांव में सरकारी जमीन पर बुधवार को सबेरे दबंगों द्वारा कब्जा करने की सूचना पुलिस-प्रशासन को मिली।

इस सूचना के मिलते ही जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उपजिलाधिकारी अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि सरकारी जमीन पर कब्जा कर रहे लोगों को काफी देर तक समझाया गया लेकिन विवाद बढ़ गया।

थानाध्यक्ष समेत एक दर्जन लोग घायल
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दबंगों के इशारे पर कब्जा करने पहुंचे लोगों ने पुलिस और प्रशासन की टीम पर पथराव कर दिया।

इस पथराव में सदर तहसीलदार गुलाब के साथ सुखपुरा और बांसडीह रोड के थानाध्यक्ष सहित एक दर्जन लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह ने कहा कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने के साथ पुलिस व प्रशासनिक टीम पर हमला करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago