बलिया पहुचे राहत इंदौरी ने मुशायरे में बाँधा समां, “अंगारों को फूल बनाया जाएगा”…….

बलिया। ऐतिहासिक ददरी मेला के भारतेन्दू मंच पर शुक्रवार को राहत इदौरी की अगुवाई में मुशायरा का आगाज हुआ।

मुशायरे की शुरुआत के बाद राहत इन्दोरी ने मंच पर आते ही एक अलग तरह का समां बाँध दिया । “अंगारों को फूल बनाया जाएगा,ये नारा मकबूल बनाया जाएगा। बाद में होगी मंदिर- मस्जिद की तामीर, सबसे पहले एक स्कूल बनाया जाएगा”। के इस कलाम पर राहत इन्दोरी ने

खूब तालियाँ बटोरी । मशहूर शायर राहत इंदौरी के इस कलाम ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। ददरी मेला के भारतेंदु कला मंच पर नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित मुशायरा कार्यक्रम में राहत इंदौरी के साथ देश के मशहूर शायरों ने ऐसा समां बांधा कि टेंट में मौजूद शायरी प्रेमी कड़ाके की ठंड के बावजूद पूरी रात शायरों का कलाम सुनते रहे।

मुशायरा की शुरुआत मुख्य अतिथि स्वामी स्वरूप जी महाराज, विशिष्ट अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह, नगर मजिस्ट्रेट डॉ विश्राम, चैयरमैन अजय कुमार समाजसेवी और ईओ दिनेश विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

इस दौरान गैर जनपद से आये जनपद के मेहमान और मशहूर शायरों को अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। शामे मुशायरा की शुरुआत समीर गाजीपुरी ने इंसानियत को दोहराती हुई प्रस्तुति के साथ हुआ।दिल से तकंचुर और तअस्सुब निकाल दे, इंसानियत अजीम है इंसान बनके देख।

समीर की इस शानदार प्रस्तुति से श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाई। इसके बाद तबरेज हासमी ने अपनी प्रस्तुति पेश की। किसी के घर से उठता हुआ धुंआ देखा नहीं जाता, के मां को धूप में बैठा छोड़ आये है।

साहिल दौलती की इस शायरी ने श्रोताओं को भौचक्का कर दिया। शायरों द्वारा कार्यक्रम में यूं तो कई नगमे सुनाए गए, किन्तु जब महिला शायर मुमताज नसीम की शायरी तुझे इसकी कोई खबर नहीं, ये तेरे सकून की बात है। मेरी जिंदगी का सवाल है, तेरे एक फोन की बात है। इसपर टेंट में मौजूद युवाओं ने जमकर सीटियां बजाई।

अपनी दिलफेंक शायरी से मुमताज नसीम युवाओं का जमकर मनोरंजन किया। इसके साथ ही अरुण पाण्डेय, हाशिम फिरोजाबादी, सवा बलरामपुरी और जौहर कानपुरी ने अपनी शानदार प्रस्तुति से भारतेंदु मंच की शोभा में चार चांद लगा दिए। अंत मे मंच पर राहत इंदौरी ने माइक थामा और अपनी जानदार प्रस्तुति से श्रोताओं की जनकर वाहवाही बटोरी। शायरों ने देश के बदलते परिवेश, महिला सुरक्षा, हिन्दू- मुस्लिम एकता और देश मे वर्तमान हालातों पर भी कटाक्ष किया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago