बलिया के सुखपुरा क्षेत्र में मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपने भाई की हत्या कर दी.
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि शिकायत के अनुसार धरहरा पंडितपुरा गांव में सोमवार रात पंकज राजभर (22) पर उसके रिश्ते के भाई धर्मेंद्र ने धारदार हथियार से प्रहार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी.
उन्होंने बताया कि पंकज और धर्मेंद्र के बीच एक मोबाइल फोन को लेकर विवाद शुरू हुआ था. दोनों ही फोन को अपना बता रहे थे. बात बढ़ने पर धर्मेंद्र ने राजभर की कथित रूप से हत्या कर दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…