विधायक सुरेंद्र सिंह के बिगड़े बोल- डॉक्टरों को बताया ‘राक्षस’ और पत्रकारों को बताया ‘दलाल’ !

बलिया- बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह अपने विवातिद बोल के लिए एक बार फिर से सुर्खियों में है,इस बार उनके निशाने पर सरकारी डॉक्टर हैं उन्होंने उनकी तुलना राक्षस से कर डाली और उनरपर आरोप लगाए हैं। सुरेद्र सिंह यहीं नहीं रूके उन्होंने पत्रकारों पर भी अपना गुस्सा उतारते हुए उनके लिए अपशब्द कहे।

‘डॉक्टर डे’ पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए विधायक ने कहा कि सरकारी डॉक्टर शैतान की तरह होते हैं, जो गरीबों की सेवा नहीं करते। उन्होंने कहा,’सरकारी अस्पतालों में काम करने वाले डॉक्टर मरीजों से मोलभाव करते हैं और वे शैतान बन गए हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे उन्हें सद्बुद्धि दें।’

सुरेंद्र सिंह ने इसके बाद अपना गुस्सा पत्रकारों पर उतारा। उन्होंने कहा कि ज्यादातर पत्रकार स्थानीय स्तर पर दलाल के तौर पर काम करते हैं। उन्होंने कहा, ‘ये पत्रकार अच्छे लेख नहीं प्रकाशित करते और केवल भगवान ही जानता है कि वे समाज को क्या संदेश देना चाहते हैं।’

सिंह इससे पहले भी कई विवादित बयान दे चुके हैं। एक बार उन्होंने कहा था कि वेश्याएं सरकारी अधिकारियों से बेहतर होती हैं। एक और मौके पर उन्होंने कहा था कि भगवान राम भी दुष्कर्म की घटनाएं नहीं रोक सकते। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भी तुलना लंकिनी से की थी।

बीएसपी चीफ मायावती को बताया था ठग
हाल ही में बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने बीएसपी प्रमुख मायावती को असुर और ठग जैसे विशेषण से नवाजा तो एसपी प्रमुख अखिलेश यादव को कसाई करार दिया था। उन्होंने कहा कि चुनावी नतीजों के बाद मायावती के व्यवहार से साफ है कि वो किस तरह का व्यवहार करती है। चुनाव में निहित फायदे के लिए उन्होंने सपा के साथ गठबंधन किया। लेकिन अब वो सपा को धोखा दे चुकी हैं।

गौरतलब है कि शपथ ग्रहण से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि नेताओं को अपने भाषा पर संयम रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा था कि कुछ लोग बयान देकर सुर्खियों में रहते हैं लेकिन सरकार के लिए दिक्कतें खड़ी हो जाती हैं। लेकिन लगता है कि पीएम की इस नसीहत का बीजेपी नेताओं पर असर नहीं हो रहा है।

पिछले साल भी सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि वह ऐसे लोगों को पाकिस्तानी मानते हैं जो भारत माता की जय बोलने से कतराते हैं। सुरेंद्र सिंह कुछ समय पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ भी आवाज उठा चुके हैं। उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश में केवल सरकार बदली है और कुछ नहीं। सुरेंद्र सिंह ने कहा, ‘ऐसे लोगों को पाकिस्तानी कहता हूं जो भारत माता की जय बोलने से कतराते हैं।’

बलिया ख़बर

Recent Posts

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

21 hours ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 days ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

4 days ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

5 days ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

5 days ago

बलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…

5 days ago