Categories: बलिया

बलिया में बकरी के विवाद में युवक की हत्या, इलाके में तनाव, पुलिस बल तैनात

बलिया के फेफना थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में बकरी के विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना गुरुवार शाम की है, जहां बकरी के विवाद में युवक के साथ जमकर मारपीट की गई। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, सिंहपुर गांव में रहने वाले संजय राम के खेत में जवाहर राम की बकरी चली गई, इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करा दिया। इसके बाद संजय के बेटे संदीर और मनदीप, जवाहर राम और उसके 30 वर्षीय बेटे अवधेश कुमार को धमकी देकर चले गए। इसी बीच अवधेश कुमार खेत में शौच करने गया। इसी बीच संदीप और मनदीप ने अवधेश कुमार के साथ बुरी तरह मारपीट करनी शुरू कर दी।

जवाहर राम की बेटी बबिता ने देखकर शोर मचाया। आनन-फानन में परिजन पहुंचे और अवधेश को निजी चिकित्सक के पास ले गए। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने गुरुवार रात को ही संदीप, मनदीप, रतन राम और विशाल राम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। इस संबंध में थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, पूछताछ की जा रही है और जल्द ही आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago