बलिया में युवक की ह:त्या से हड़कंप, SP ने आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए लगाई टीम

बलिया से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां खेजुरी थाना क्षेत्र के काली मंदिर में एक मकान के पास युवक का शव मिला है। बताया जा रहा है कि अज्ञात आरोपियों ने दिन दहाड़े धारदार हथियार से युवक की हत्या कर उसका शव एक मकान के पास फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मकान के बिल्कुल पास शव मिलने से स्थानीय लोगों में खौफ का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की शिनाख्त बृजेश सिंह उम्र 26 साल निवासी खड़सरा शहरपलिया थाना खेजुरी के रूप में हुई है। बृजेश सिंह गुरुवार की दोपहर गांव के काली मंदिर के पास गए थे। तभी उन पर एक परिवार के लोगों ने हमला कर दिया। परिवार ने धारदार हथियार से वार कर बृजेश की हत्या कर घर के बाहर फेंक दिया था। इसी बीच बगल से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने खेजुरी पुलिस को शव पड़े होने की सूचना दी।

मृतक के बड़े भाई नितेश सिंह ने बताया कि गांव के रहने वाले मनोहर सिंह ने बृजेश को फोनकर करीब 11 बजे खेजुरी बाजार बुलाया। वो बृजेश खेजुरी चला गया। आरोपी के साथ सात लोग वहां पहले से मौजूद थे। उन्होंने सड़क पर लाठी डंडे और रॉड से मेरे भाई पर हमला कर मार डाला। मुझे बताया गया कि करीब 5 मिनट तक वो सड़क पर तड़पता रहा फिर उसकी मौत हो गई।
सूचना पर खेजुरी थानाध्यक्ष मौके पर दलबल के साथ पहुंच गई। उन्होंने तत्काल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। जिसकी जिला अस्पताल जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही इस घटनाक्रम से जुड़े राज सामने आयेंगे। युवक की हत्या करने वाला परिवार फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीन दिन पहले बृजेश सिंह सामान खरीदने बाजार गया था। दुकान पर ही उसकी मनोहर सिंह से कहासुनी हो गई थी। दुकान पर मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया था। मनोहर ने बृजेश को देख लेने की धमकी भी दी थी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago