बलिया में नगरपालिका की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां नगरपालिका द्वारा शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में पानी के निकास के लिए बड़े-बड़े नालों का निर्माण कराया गया है लेकिन इन नालों को खुदवा कर खुला ही छोड़ दिया गया है। इस कारण लगातार यहां पर हादसे होते रहते हैं इसी तरह का मामला शुक्रवार शाम सामने आया जब युवा दंपत्ति और युवती इस खुले नाले में गिर गए।
शुक्रवार शाम को चंद्रावली होटल के पास नाले में युवक दंपति बाइक के साथ अचानक गिर कर चिल्लाने लगे। चीख पुकार सुनकर पास ही अपने मित्र से बातचीत कर रहे बीजेपी के युवा नेता अम्बरीष ओझा तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। ओझा ने देखा कि एक युवक बाइक के साथ नाले में गिर गया है और इसके साथ एक युवती व एक महिला भी है, महिला पूरी तरह नाले में डूबने की हालत में दिखी। ओझा ने तत्काल आसपास के लोगों को सहायता के लिये पुकारा और तीनो को बड़ी मुश्किल से बाइक समेत बाहर निकाला।
युवक ने बताया कि वह बिहार का रहने वाला है और अपनी पत्नी व युवती के साथ निजी काम से बलिया आया था। एक तेज गति वाहन से बचने के प्रयास में किनारे आया और खुले नाले में गिर गया। कहा कि मेरा एक मोबाइल नाले में ही कही खो गया है। इस घटना में तो तीनों लोगों की जान बच गई लेकिन आने वाले दिनों में ये नाला काफी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…