Categories: बलिया

अब बलिया नगर पालिका में बवाल, चेयरमैन और ईओ आपस में उलझे, बताया जान का ख़तरा!

बलिया डेस्क : मनियर के इओ मणिमंजरी का केस अभी सुलझा नहीं था कि इस बीच अब बलिया नगर पालिका परिषद् में उथल पुथल शुरू हो गया है. यहाँ पर चेयरमैन अजय कुमार और अधिशासी अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा आपस में उलझ गए हैं और आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है.

चेयरमैन अजय कुमार ने मीडिया में एक पत्र जारी किया है और इसमें उन्होंने अधिशासी अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा पर आरोप लगाते हुए अपनी जान का खतरा बताया है.

अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि आज दिन शुक्रवार को नगर पालिका के उनके घर आये थे और भुगतान की फ़ाइल साथ लाये थे. लेकिन जब उन्होंने इस पर हस्ताक्षर करने से इनकार किया तो वह धमकी देने पर उतर आये.

वहीँ दूसरी तरफ अधिशासी अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा ने भी इस पर अपनी सफाई दी है और उन्होंने चेयरमैन पर धोबीघाट के लिए टेंडर को लेकर चेयरमैन पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है. अधिशासी अधिकारी दिनेश का कहना है कि यह मामला अभी कोर्ट में है.

ऐसे में इसे लेकर टेंडर का सवाल नहीं उठता. उन्होंने कहा है कि इन्ही सब मामले को लेकर चेयरमैन उन पर फर्जी आरोप लगा रहे है. आपको बता दें कि ऐसा कहा जा रहा है कि अधिशासी अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा शासन में अपनी अच्छी पकड़ रखते हैं. जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारोत भी इनका ट्रांसफर नहीं करा पाए.

बड़ी बात तो यह है कि रामपुर ट्रांसफर होने के बाद भी ईओ वहां नहीं गए. बाद में उन्होंने अपना ट्रांसफर रुकवाकर वापस बलिया में फिर से ज्वाइनिंग कर ली. इन सब के बीच बता दें कि नगरपालिका बलिया में सरकार पैसों के हेरफेर की बात अक्सर कही जाती रही है और जेम पोर्टल के ज़रिये भी घपलेबाजी की खबर आती रही है लेकिन बावजूद इसके इस मामले की कोई जांच फिलहाल अभी तक नहीं की गयी है.

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago