सोशल मीडिया पर प्रशासन का जागरूकता अभियान, आपकी फ़ोटो भी हर गली चौराहे पर लग सकती है!

बलिया डेस्क : बलिया में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीज़ों की तादाद के बीच अब जिला प्रशासन ने लोगों को जागरुक करने के लिए सोशल मीडिया पर एक जागरूकता अभियान चलाया है. उम्मीद है कि प्रशासन की इस पहल से लोग जुड़ेंगे और जागरुक होंगे.

दरअसल इस अभियान का मक़सद लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरुक करना है और उन्हें मास्क पहनने के साथ साथ तमाम एहतियात बरतने के लिए प्रेरित करना है.

जनजागरूकता पहल के लिए आपको  मास्क पहनकर अपनी या अपने परिवार की फोटो अपने फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम आदि पर #maskPehnegaBallia
#MaiBhiSonu
@dmballia


के साथ 25 जुलाई से 27 जुलाई के बीच शेयर करना है।  सबसे अच्छी 5 फोटो वाले व्यक्तियों को बलिया के मास्क अम्बेसडर के रूप में चयनित किया जाएगा और अन्य लोगों को जागरूक करने के लिए इनकी फोटो शहर के प्रमुख स्थलों पर लगाई जाएगी।

बता दें की 24 जुलाई की सुबह तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक बलिया में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 202 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही अब बलिया में कुल दर्ज मरीज़ों की संख्या 1141 के पार हो गई है। बलिया में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

5 days ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

2 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 weeks ago