रिपोर्ट से हुआ खुलासा, बलिया में कोरोना के 290 मरीज़ लापता !

बलिया डेस्क : बलिया में कोविड केयर सेंटर्स से मरीजों के लापता होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ज़िले में कोविड के 290 मरीज़ों का कोई अता पता नहीं है। वो ज़िले के कोविड सेंटर्स से नदारद हैं। हिंदी दैनिक अमर उजाला में छपी खबर के मुताबिक, गुरुवार तक ज़िले में एक्टिव केस की संख्या 376 थी। लेकिन जब ज़िले के तीनों कोविड केयर सेंटर्स (एल – 1 हॉस्पिटल) में मरीजों की संख्या को देखा गया तो वहां सिर्फ 86 मरीज़ ही मिले। यानी 290 एक्टिव केस वहां मौजूद नहीं थे।

ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर ये मरीज़ कहां हैं, क्या इनका कोई अता पता है या इन्हें लापता माना जाए? कोरोना मरीजों के लापता होने के मामले को लेकर बलिया के सीएमओ डॉ जितेन्द्र पाल ने सफ़ाई दी है। उन्होंने कहा कि जिले में लगातार मरीज सामने आ रहे हैं और इनकी संख्या भी बहुत अधिक है। इसलिए मरीजों को तत्काल अस्पताल में भर्ती करने में कुछ दिक्कतें आ रही हैं। सीएमओ भले ही बात की दुहाई दे रहे हों की अस्पताल में जगह नहीं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के ही आंकड़ों की मानें तो ज़िले के सभी कोविड केयर सेंटर में अभी मरीजों के लिए काफी जगह है।

आंकड़ों के मुताबिक, सीएचसी बसंतपुर में बने एल-1 अस्पताल में 50 मरीज भर्ती हैं, जबकि यहां 55 मरीजों की जगह है। सीएचसी फेफना में बने कोविड केयर सेंटर में कुल 125 बेड हैं और अभी यहां केवल पांच मरीज भर्ती हैं। शांति हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर में 125 बेड हैं और यहां भर्ती मरीजों की संख्या 31 है। सीएचसी सुखपुरा और शहीद मंगल पांडेय महिला महाविद्यालय में बने एल-1 अस्पतालों की बात करें तो यहां क्रमश: 100 और 150 बेड हैं।

लेकिन ये दिनों कोविड केयर सेंटर्स पूरी तरह खाली है, यहां एक भी मरीज भर्ती नहीं है। मरीजों की संख्या में अंतर की बात पर सीएमओ ने सफाई देते हुए कहा कि ये अंतर इसलिए आ रहा है क्योंकि जिला जेल में भी कुछ मरीज सामने आए हैं, उन्हें जेल में ही आइसोलेट किया गया है। इसी प्रकार 22 जुलाई से काफी लोगों को होम आइसोलेशन की भी सुविधा दी गई है।

लेकिन सीएमओ की ये सफाई भी तथ्यात्मक रूप से सही नहीं लगती। इस बात पर यकीन करना बेहद मुश्किल है कि जेल में ज़िले के कोविड केयर सेंटर से ज़्यादा मरीज़ हैं। इसके अलावा दो दिन पहले शुरू किए गए होम आइसोलेशन की बात से भी मरीजों के अंतर को कवर नहीं किया जा सकता। बता दें कि बलिया में कोरोना संक्रमण का ख़तरा तेज़ी से बढ़ रहा है।

24 जुलाई की सुबह तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक बलिया में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 202 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही अब बलिया में कुल दर्ज मरीज़ों की संख्या 1141 के पार हो गई है। बलिया में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago