निकाय चुनाव की जंग: शिवमंगल वर्मा और हरी सिंह की इस तस्वीर ने गर्मा दी बैरिया की सियासत?

बलिया में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी देखने को मिल रही है। बैरिया नगर पंचायत में पिछली बार एक दूसरे के खिलाफ लड़ने वाले अब साथ में चुनाव लड़ने का दावा कर रहे हैं। ये हम नहीं बल्कि ऐसा दावा करती हुई एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है। बता दें  की अपने आप को संभावित दावेदार के रूप पेश कर रहीं संगीत देवी के पति शिव मंगल वर्मा के नाम से बने फेसबूक अकाउंट से एक फोटो शेयर की गई है। हालांकि इस  फेसबूक अकाउंट की सत्यता की पुष्टि बलिया खबर नहीं करता हैं । फोटो में शिव मंगल वर्मा और हरी सिंह साथ में नजर आ रहे हैं। साथ ही एक साथ चुनाव लड़ने की भी बात लिखी है। बता दें कि शिवमंगल वर्मा की पत्नी संगीत देवी इस बार अध्यक्ष पद की दावेदारी कर रही हैं।  इस तस्वीर के सामने आने के बाद नगर पंचायत बैरिया की सियासत गरमा गई है।

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर

 

फोटो सामने आने के बाद नगर में तरह तरह की चर्चा है। वहीं चर्चा तो इस बात की भी हैं कि इस बार एक ही घर से दो प्रत्याशी भी आमने सामने आ सकते हैं। हालांकि फोटो के बारे में जब हमने शिवमंगल वर्मा से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने फोन नहीं उठाया, वहीं बलिया खबर की टीम ने नगर पंचायत अध्यक्ष शांति देवी के प्रतिनिधि शिव कुमार वर्मा मंटन से बात की तो उन्होंने बताया कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं हैं। मैं उस बारे में कोई टिप्पणी नहीं कर पाऊँगा। 

गौरतलब है कि 2017 में बैरिया की पहली नगर पंचायत अध्यक्ष शांति देवी बनी थीं। उनके प्रतिनिधि शिव कुमार वर्मा मंटन हैं। साथ ही शिव मंगल वर्मा  शांति देवी के देवर भी हैं। जिनकी पत्नी संगीत देवी खुद इस बार चुनावी मैदान में दिख रही हैं। 2017 के नतीजों में दूसरे नंबर पर रही निर्दलीय उम्मीदवार पूनम सिंह थीं। पूनम सिंह के पति हरी सिंह इस बार चुनावी रण में दिख रहे हैं।
  दूसरी तरफ नगर पंचायत चुनाव के संभावित प्रत्याशी शिवकुमार वर्मा मंटन भी लगातार प्रचार प्रसार करते दिख रहे हैं। अगर फोटो में जरा भी सच्चाई है तो क्या हरी सिंह और शिवमंगल की पत्नी में से कोई एक निवर्तमान अध्यक्ष  के सामने मैदान में होगा या फिर चाचा- भतीजे चुनावी मैदान में आमने सामने दिखेंगे। ये तो आने वाला वक्त ही तय करेगा। 

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago