बलिया की बेटी और अंतरराष्ट्रीय खो-खो खिलाड़ी सुश्री मृगेंदू राय को 2019 लोकसभा चुनाव के लिए ब्रांड एंबेसडर (आइकॉन) बनाया गया है। चुनाव आयोग के इस निर्णय से बलिया में ख़ुशी का माहोल है ।
बता दें की मृगेंदू राय 2015 साउथ एशियन गेम्स की स्वर्ण विजेता टीम की सदस्य हैं। सिकन्दरपुर क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी शत्रुंजय स्वरूप शर्मा और मीना राय की तीन पुत्रियों में दूसरी मृगेन्दू हैं, जो जीराबस्ती बलिया में रहती हैं। राय ने खो-खो खेल में कुल 27 बार राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग किया है।
14 बार उत्तर प्रदेश की कप्तान रहकर प्रदेश का नेतृत्व कर चुकी हैं। खो-खो खेल ने दूसरी बार बलिया जनपद का सम्मान बढ़ाया है, इसके पूर्व विगत विधानसभा चुनाव में खो-खो खेल की ही अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रीती गुप्ता ब्रांड एंबेसडर बनाई गई थीं। जबकि स्वीप कार्यक्रम की ओर से इस बार मृगेंदू का नाम ब्रांड एंबेसडर के रूप में चयनित किया गया है। वहीँ वर्ष 2015 साउथ एशियन गेम्स की खो-खो खेल की स्वर्ण पदक विजेता भी रही हैं मृगेन्दू राय
मृगेंदू की इस उपलब्धि पर जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष डॉ. कुंवर अरुण कुमार सिंह उर्फ गामा सिंह, क्रीड़ाधिकारी सर्वदेव सिंह यादव, उत्तर प्रदेश खो-खो संघ के सचिव विनोद कुमार सिंह, संयुक्त सचिव कनक चक्रधर, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रीती गुप्ता, फुटबाल संघ के अध्यक्ष मेजर दिनेश सिंह, सचिव अरविंद कुमार सिंह, एबीआरसी संजय कुमार, जिला हॉकी संघ के सचिव मो. इमरान, जिला क्रिकेट संघ सचिव अजीत कुमार सिंह बाबू आदि ने बधाई दी।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…