बलिया: बाढ़ पीड़ितों की ‘राहत सामग्री’ बेचने वाला लेखपाल सस्पेंड

बलिया। जनपद में बाढ़ राहत समाग्री को कालाबाजारी के लिए ले जाते समय शिवाल मे पकड़े जाने वाले मामले में उपजिलाधिकारी बैरिया लालबाबू दूबे ने लेखपाल राधेश्याम वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है।

उपजिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ राहत समाग्री लेखपाल ने रिसीव किये था और अभी वितरण होने वाला था कि रात में समाग्री कालाबाजारी के लिए ले जाये जा रहा था।

इसकी सारी जिम्मेदारी लेखपाल की हैं। इस मामले मे तहसीलदार बैरिया द्वारा रेवती थाने मे तहरीर भी दी थी। अभी जांच चल रही है। इस कुकृत्य मे शामिल लोगो को बक्शा नही जायेगा। इस कार्य मे जो जो लोग सलिप्त है उन पर कार्यवाही की जायेगा।

बता दें की बीते दिनों गोपालनगर गांव के पास ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह 4 बजे बाढ़ राहत सामग्री को चोरी से बेचने जा रही पिकप वैन और उसके ड्राइवर को पकड़ा गया था ।

तहसीलदार गुलाब चंद्र ने बताया शासन द्वारा राहत सामग्री प्रधान प्रदीप यादव और लेखपाल राधेश्याम के जरिए गोपालनगर गांव में अन्य स्थानों पर बंटना था।

जिसे चोरी से दोनों बैरिया बाज़ार के रानी गंज में बिकवाने के लिए भेज दिए। बिकने जा रही बाढ़ राहत सामग्री करीब एक लाख रूपए की थी। प्रधान, लेखपाल, ड्राइवर समेत पांच के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

पकड़े गये सामान की कीमत लगभग दो लाख रूपये बताया गया। मौके पर एसडीएम बैरिया बच्चालाल दुबे, तहसीलदार गुलाब चन्द्रा व थानाध्यक्ष रेवती राकेश सिंह पहुंचे। सामान कब्जे में लेकर रेवती पुलिस थाने ले गई।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

5 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago