‘आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा बलिया का जिला अस्पताल’

बलिया पहुचे सांसद भारत सिंह को जिला अस्पताल ने सांसद को यह आश्वासन दिया कि जल्द ही अस्पताल में लगी मशीने सही काम करने लगेंगी । गुरुवार को नवागत जिलाधिकारी भवानी सिंह खगरौता के साथ जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद मीडिया से बात करते हुए  सीएमओ बलिया डॉ एसपी राय ने बताया कि आगामी मई माह तक के लिये दवाओं का स्टॉक उपलब्ध है । दो माह के लिये कुत्ते के काटने की सुई और सांप के कांटने की सुई उपलब्ध है ।

सांसद ने जिला चिकित्सालय में तत्काल सिटी स्कैन मशीन, डिजिटल एक्सरे मशीन, डायलसिस मशीन, इंफ्लाइटिस जांच मशीन को जल्द से जल्द लगाने को सीएमओ को निर्देश दिए। साथ ही चिकित्सालय में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने को कहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ ¨सह से जिला चिकित्सालय में सिटी स्कैन, डिजिटल एक्सरे मशीन, हिमोडायलसिस मशीन, इंफ्लाइटिस जांच मशीन लगाने के लिए सांसद ने मांग किया था। इसे शासन ने हरी झंडी दे दी हैं।

वही डीएम बलिया ने देहात क्षेत्रो में डाक्टरो के अनुपस्थित रहने के बावजूद कोई कार्यवाई नही होने को जहाँ गम्भीर समस्या बताया , सांसद भरत सिंह ने भी देहात के अस्पतालों में डाक्टरो की अनुपस्थिति पर अपनी सहमति जताते हुए डीएम से कठोर करवाई करने की अपेक्षा की । नरही सीएचसी के प्रभारी समेत अन्य स्थायी डाक्टरो की अनुपस्थिति की भी बात उठाई गयी ।

पत्रकारों द्वारा सीएमओ पर आरोप लगाया कि इनके द्वारा भ्रष्टाचार में निलंबित बाबुओ से बंगले पर काम लिया जा रहा है , इस सवाल पर तिलमिलाते हुए सीएमओ बलिया ने अपने बंगले पर तुरंत छापेमारी की मांग सांसद व जिलाधिकारी से की । इस पर सारे पत्र प्रतिनिधियों ने एक साथ कहा कि आपकी यह ख्वाहिश भी हम लोग पूरी करा देंगे ।

जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि भ्रष्टाचार के खेल को हर हाल में रोकना मेरी प्राथमिकता है । बिना काम किये वेतन लेने वालों की खैर नही है । इसके साथ ही सांसद द्वारा जिला अस्पताल में एसी शौचालय बनाने की भी घोषणा की । इस के बाद सांसद और जिलाधिकारी ने इमरजेंसी का निरीक्षण किया और मिली कमियों को दूर करने का निर्देश सीएमएस को दिया ।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago