बलिया पहुचे सांसद भारत सिंह को जिला अस्पताल ने सांसद को यह आश्वासन दिया कि जल्द ही अस्पताल में लगी मशीने सही काम करने लगेंगी । गुरुवार को नवागत जिलाधिकारी भवानी सिंह खगरौता के साथ जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद मीडिया से बात करते हुए सीएमओ बलिया डॉ एसपी राय ने बताया कि आगामी मई माह तक के लिये दवाओं का स्टॉक उपलब्ध है । दो माह के लिये कुत्ते के काटने की सुई और सांप के कांटने की सुई उपलब्ध है ।
सांसद ने जिला चिकित्सालय में तत्काल सिटी स्कैन मशीन, डिजिटल एक्सरे मशीन, डायलसिस मशीन, इंफ्लाइटिस जांच मशीन को जल्द से जल्द लगाने को सीएमओ को निर्देश दिए। साथ ही चिकित्सालय में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने को कहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ ¨सह से जिला चिकित्सालय में सिटी स्कैन, डिजिटल एक्सरे मशीन, हिमोडायलसिस मशीन, इंफ्लाइटिस जांच मशीन लगाने के लिए सांसद ने मांग किया था। इसे शासन ने हरी झंडी दे दी हैं।
वही डीएम बलिया ने देहात क्षेत्रो में डाक्टरो के अनुपस्थित रहने के बावजूद कोई कार्यवाई नही होने को जहाँ गम्भीर समस्या बताया , सांसद भरत सिंह ने भी देहात के अस्पतालों में डाक्टरो की अनुपस्थिति पर अपनी सहमति जताते हुए डीएम से कठोर करवाई करने की अपेक्षा की । नरही सीएचसी के प्रभारी समेत अन्य स्थायी डाक्टरो की अनुपस्थिति की भी बात उठाई गयी ।
पत्रकारों द्वारा सीएमओ पर आरोप लगाया कि इनके द्वारा भ्रष्टाचार में निलंबित बाबुओ से बंगले पर काम लिया जा रहा है , इस सवाल पर तिलमिलाते हुए सीएमओ बलिया ने अपने बंगले पर तुरंत छापेमारी की मांग सांसद व जिलाधिकारी से की । इस पर सारे पत्र प्रतिनिधियों ने एक साथ कहा कि आपकी यह ख्वाहिश भी हम लोग पूरी करा देंगे ।
जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि भ्रष्टाचार के खेल को हर हाल में रोकना मेरी प्राथमिकता है । बिना काम किये वेतन लेने वालों की खैर नही है । इसके साथ ही सांसद द्वारा जिला अस्पताल में एसी शौचालय बनाने की भी घोषणा की । इस के बाद सांसद और जिलाधिकारी ने इमरजेंसी का निरीक्षण किया और मिली कमियों को दूर करने का निर्देश सीएमएस को दिया ।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…