Categories: बलिया

सांसद वीरेंद्र सिंह ने की सीएम योगी से मुलाकात, विभिन्न योजनाओं पर की चर्चा

बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह ‘मस्त’ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की साथ ही बलिया के विकास के लिए तमाम संभावनाओं पर चर्चा की। सासंद ने 5 कालिदास मार्ग मुख्यमंत्री आवास पर सीएम योगी से मुलाकात की।

इस दौरान जल संरक्षण के चल रहे कार्यों पर चर्चा हुई जिसमें सुरहा ताल भागड नाला कटहल नाला एवं मंगई नदी में हो रहे कार्यों पर धन एवं प्रशासनिक सहायता में किसी प्रकार का अवरोध नहीं होगा। इसके अलावा किसानों की आय दोगुनी करने के लिए ऑर्गेनिक फार्मिंग की संभावनाओं पर चर्चा हुई।  बातचीत में तय हुआ कि गाज़ीपुर बलिया में गंगा के किनारे बसे गांवों में इसके खेती के लिए उपयुक्त भूमि एवं परिस्थिति है ऐसे में इन गाँव में किसानो के लिए सर्टीफाइंग सेंटर एवं ऑर्गैनिक उत्पाद क्रय केंद्र चालू किया जाएगा। वहीं किसानो के लिए प्राकृतिक खाद केंद्रो की स्थापना कर गोबर की ख़रीदारी कर प्राकृतिक खेती में इनके प्रयोग में लाने पर भी चर्चा हुई।

सासंद ने जानकारी देते हुए बताया कि बलिया क्रांतिकारियों की धरती है जो 1942 में ही आज़ाद हो गयी थी, आज़ादी के इस 75 वें वर्ष में सरकार द्वारा चलायें जा रहे आज़ादी के अमृत महोत्सव में आज़ादी के लिए शहीद बलिया के स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयों के गांव को आधारभूत सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए सीएम ने सहमति दी है। इस दौरान ऋषि कृषि पराशर मुनि की जन्मस्थली परसिया को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के बारे में चर्चा हुई।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago